Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: केन्या की पुरुष और महिला टीम ने शानदार जीत के साथ किया आगाज


अहमदाबाद, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में शुक्रवार को वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में केन्या की पुरुष और महिला टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की।

अहमदाबाद, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में शुक्रवार को वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में केन्या की पुरुष और महिला टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की।

पुरुष टीम ने सिंगापुर के खिलाफ 48-28 से शानदार जीत दर्ज की, जिसमें जेम्स कामवेती ने सबसे ज्यादा 19 अंक बनाए। वहीं, महिला टीम ने कड़े मुकाबले में धैर्य बनाए रखते हुए बांग्लादेश को 34-25 से हराया। जेम्स को सैमुअल वाफुला और स्टीफन अडोंगो का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने क्रमशः आठ और सात अंक बनाए। हाफ-टाइम तक केन्या 28-11 से आगे था। वाफुला और एलन ओमोन्डी का मजबूत डिफेंस केन्या के शानदार प्रदर्शन का मुख्य आधार रहा।

इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर छह टैकल प्वाइंट हासिल किए। इसके अलावा कामवेती, रूबेन नजुगुना, जेरेमिया औंगागे, रयान नेविल ओन्योंगो, होसिया मुथी और हेल्विश सिमुयुवानजाला ​​ने भी केन्या के लिए टैकल प्वाइंट जुटाए। इस तरह केन्या ने टैकल प्वाइंट के मामले में सिंगापुर को 12-6 से पीछे छोड़ दिया। सिंगापुर के लिए मोहम्मद ऐदिल मुतालिब और आदित सेंथिलकुमार ने क्रमशः नौ और छह अंक बनाए। हालांकि, वह रेड के मामले में केन्या को चुनौती नहीं दे पाए और इस विभाग में केन्या ने उन्हें 32-20 से पीछे छोड़ दिया।

इस बीच, श्रीलंका की पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-21 से हराया। श्रीलंका की इस जीत में मिलिंडा चतुरंगा और अधन विदुरंगा ने क्रमशः 11 और 10 अंक बनाए। श्रीलंका के आक्रामक खेल की बदौलत उन्होंने 25 रेड प्वाइंट हासिल किए, जबकि तंजानिया केवल नौ रेड प्वाइंट ही बना सका। श्रीलंका ने टैकल प्वाइंट में भी तंजानिया को 13-12 से पीछे छोड़ा और साथ ही विपक्षी टीम को तीन बार ऑलआउट किया। तंजानिया की ओर से जुमा सुल्तानिया ने सबसे ज्यादा सात अंक बनाए।

दिन के तीसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड की पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 59-30 से करारी शिकस्त दी। स्कॉटलैंड की आक्रामक रणनीति से उन्हें 40 रेड प्वाइंट मिले। उनके मजबूत डिफेंस ने भी 8 टैकल प्वाइंट दिलाने में मदद की। स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 बार ऑलआउट किया और एक आसान जीत हासिल की। ​​ऑस्ट्रेलिया के लिए जसमीत ग्रेवाल ने 8 प्वाइंट आर्जित किए।

एकतरफा मुकाबले में युगांडा की महिला टीम ने सिंगापुर की महिला टीम को 61-12 से आसानी से हरा दिया। हाफ-टाइम तक युगांडा 35-1 से आगे था। केन्या की महिला टीम की ओर से लावेंडा ओधियाम्बो का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा और उन्होंने 25 प्वाइंट हासिल किए। केन्या ने बांग्लादेश को 4 बार ऑलआउट किया। पहले हाफ में स्कोर कम रहा, जिसमें केन्या 12-7 से आगे था। रेड प्वाइंट के मामले में भी केन्या ने बांग्लादेश को 26-21 से पीछे छोड़ दिया। बांग्लादेश के लिए अंजुआरा रत्री और श्राबोनी मल्लिक ने 7-7 प्वाइंट बनाए, जबकि ब्रिष्टि बिस्वास ने 5 प्वाइंट हासिल किए। कई मौकों पर फासला कम करने के बावजूद, बांग्लादेश जीत के लिए जरूरी निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-23 20:55:11

Share:

Leave A Reviews

Related News