Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

क्रांति गौड़ और मंत्री भूरिया ने खेलों में महिलाओं और ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर की चर्चा

भोपाल। मध्यप्रदेश की उभरती अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ ने आज अपने भोपाल स्थित निवास पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर खेलों के विकास, विशेषकर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश की बेटियों की उपलब्धियां पूरे मध्यप्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने खेलों में बढ़ती भागीदारी को समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया और युवतियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए और कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि समय पर उचित प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना और मार्गदर्शन मिलने पर प्रदेश की बेटियां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सफलता हासिल कर सकती हैं।

क्रांति ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को पहचानने, बेहतर कोचिंग, प्रशिक्षण सुविधाएं और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर नियमित खेल गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़े और अधिक प्रतिभाएं सामने आएं।

मंत्री निर्मला भूरिया ने क्रांति गौड़ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।

Share:

Leave A Reviews

Related News