Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास की जयंती पर भजनलाल शर्मा और सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास की जयंती के अवसर पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सभी ने जतींद्रनाथ दास के अदम्य साहस, त्याग और वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, बलिदान और अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास की जयंती के अवसर पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सभी ने जतींद्रनाथ दास के अदम्य साहस, त्याग और वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, बलिदान और अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पर लिखा, "63 दिनों की ऐतिहासिक भूख हड़ताल कर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला देने वाले अमर बलिदानी, क्रांतिवीर जतींद्रनाथ दास की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान और जेल में बंद स्वतंत्रता सेनानियों के मानवीय अधिकारों के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस, त्याग और वीरता का परिचय देने वाले महान क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास की जयंती पर उन्हें सादर नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, बलिदान और अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "प्रसिद्ध क्रांतिकारी और मां भारती के वीर सपूत जतींद्रनाथ दास 'जतिन दा' की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के साहसी सदस्य के रूप में उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका अदम्य साहस, त्याग और निःस्वार्थ राष्ट्रप्रेम सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी क्रांतिकारी जतींद्रनाथ सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "मां भारती के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी और अमर शहीद जतींद्रनाथ दास की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।"

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने पोस्ट किया, "महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास की जयंती पर शत्-शत् नमन। शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के क्रांतिकारी साथी रहे जतींद्रनाथ दास जी ने लाहौर जेल में ब्रिटिश शासन की ओर से राजनीतिक बंदियों के साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में 63 दिनों तक आमरण अनशन किया और मात्र 24 वर्ष की आयु में मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।"

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रामविचार नेतम ने लिखा, "स्‍वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास 'जतिन दा' की जयंती पर शत्-शत् नमन।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-10-27 08:30:04

Share:

Leave A Reviews

Related News