Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कुलदीप यादव की शादी के लिए देहरादून पहुंचे तिलक वर्मा

देहरादून, 14 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के हिल स्टेशन में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा अपने यार की शादी में शरीक होने के लिए शनिवार को देहरादून पहुंच गए।

देहरादून, 14 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के हिल स्टेशन में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा अपने यार की शादी में शरीक होने के लिए शनिवार को देहरादून पहुंच गए।

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के बाहर 'आईएएनएस' से ​​बात करते हुए तिलक ने कहा कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले कुलदीप यादव की शादी का पूरा आनंद लेंगे, जिसके बाद 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तिलक ने आईएएनएस से ​​कहा, "हम कुलदीप की शादी में खूब मजे करने जा रहे हैं। उसके बाद, आईपीएल की तैयारी करेंगे।"

तिलक वर्मा ने देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसी और भी ट्रॉफियां जीतने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा यही प्रयास रहेगा कि जो भी खिलाड़ी मैदान पर उतरे, वह देश को जीत दिलाने के लिए खेले, जो भी खिताब दांव पर हों, उन्हें देश के लिए जीतने की हम पूरी कोशिश करेंगे।"

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा की अहम भूमिका रही थी, जिन्होंने कुल 207 रन बनाए। इस दौरान जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेली गई कुछ बेहतरीन पारियां भी शामिल हैं।

तिलक से पहले, सुरेश रैना, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद कैफ जैसे कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर और भारत के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

यह शादी समारोह 'वेलकम होटल द सवॉय' में आयोजित किया जा रहा है। शादी से जुड़े कार्यक्रमों और मेहमानों के ठहरने के लिए इस होटल को कई दिनों के लिए बुक किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में शुक्रवार शाम को हुए संगीत समारोह की झलकियां देखने को मिली हैं। रैना और चहल ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को एक जैसे पारंपरिक परिधान पहने देखा जा सकता है।

उम्मीद है कि इस शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई और जाने-माने चेहरे भी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी उन हाई-प्रोफाइल मेहमानों में शामिल हैं जिनके इस शादी में शामिल होने की संभावना है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News