Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया


मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री उर्फी जावेद ने कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' में कैमियो रोल में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वे कई समय से कुणाल खेमू की फिल्म में काम करना चाह रही थीं और अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है।

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री उर्फी जावेद ने कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' में कैमियो रोल में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वे कई समय से कुणाल खेमू की फिल्म में काम करना चाह रही थीं और अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की न सिर्फ अपील कि बल्कि सभी दर्शकों को फिल्म से जुड़ी अपनी एक दिलचस्प कहानी भी बताई।

उर्फी जावेद ने कहा, "जब मैंने पहली बार फिल्म 'मड़गांव एक्सप्रेस' देखी थी, तो मेरे दिमाग में ख्याल आया था कि काश इसके सीक्वल में मुझे काम करने का मौका मिले, कुणाल खेमू कोई रोल दे दें, भले ही वो छोटा हो। फिल्म बहुत ही मजेदार थी। फिर कुछ समय बाद मुझे फिल्म 'वाइब' के लिए कॉल आता है कि कुणाल खेमू की फिल्म में कैमियो रोल करना है।

अभिनेत्री ने बताया कि वे कुणाल खेमू के साथ काम करने के लिए इतने उतावली थी कि बिना कुछ जाने ही इस रोल के लिए हां कर दिया था। उन्होंने कहा, "मुझे कुछ भी नहीं जानना है, क्या रोल है या फिर फिल्म की स्टोरी कैसी है मुझे बस यह फिल्म करनी है और मैं बिना सोचे समझे सेट पर पहुंच गई।"

अभिनेत्री ने सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, "इस फिल्म में मेरा छोटा-सा रोल है, पता नहीं इसे आप में से कितने लोगों ने देखा है और अगर नहीं देखा है, तो जरूर देखने जाएं।"

अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "जाएं, जाकर फिल्म वाइब देखकर आएं। बहुत अच्छी फिल्म है। कुणाल खेमू और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का धन्यवाद। थोड़ा स्टोरी डाल दें मुझे टैग करते हुए।"

कुणाल खेमू की फिल्म वाइब में उर्फी जावेद ने डॉक्टर चंचल का एक छोटा सा कैमियो (विशेष भूमिका) निभाया है। उनके इस किरदार के जरिए मुख्य अभिनेता हार्दिक (कुणाल खेमू) की पर्सनालिटी और सीन की पृष्ठभूमि को सेट किया जाता है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-09-21 15:40:07

Share:

Leave A Reviews

Related News