Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कूपर कोनोली ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की इज्जत, पहला शतक लगाकर बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में दिलाई जीत


ढाका, 14 जून (आईएएनएस)। कूपर कोनोली को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अगले बड़े स्टार बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है। बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे वनडे में कोनोली ने अपनी क्षमता साबित करते हुए न सिर्फ अपना पहला शतक लगाया, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर सूपड़ा साफ होने से बचाया।

ढाका, 14 जून (आईएएनएस)। कूपर कोनोली को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अगले बड़े स्टार बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है। बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे वनडे में कोनोली ने अपनी क्षमता साबित करते हुए न सिर्फ अपना पहला शतक लगाया, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर सूपड़ा साफ होने से बचाया।

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य दिया था। कूपर कोनोली ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए थे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपनी टीम को जीत दिलाने के इरादे से उतरा था। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन कोनोली ने अपना धैर्य नहीं खोया और 134 गेंदों पर 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 149 रन की पारी खेलकर टीम को 3 गेंदों पहले 1 विकेट से जीत दिलाने में यादगार भूमिका निभाई। कोनोली 48.3 ओवर में नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र 4 रन बनाने थे। ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 9 विकेट पर 277 रन बनाकर मैच 1 विकेट से जीता। कप्तान जोश इंग्लिस ने 21, मार्नस लाबुशेन ने 29, कैमरन ग्रीन ने 27, और ओलिवर पिक ने 27 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए, हालांकि उनका यह प्रदर्शन उनकी टीम के काम नहीं आ सका।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 274 रन बनाए थे। टीम के लिए सर्वाधिक 83 रन तौहिद हृदोय ने बनाए थे। इसके अलावा, लिटन दास 58 और मोसद्दक हुसैन 56 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोवियर डोहर्टी और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट लिए।

तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले 2 मैच जीतकर बांग्लादेश पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। कोनोली की पारी नहीं आई होती, तो ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में भी हार का सामना करना पड़ता।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News