Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कुपवाड़ा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, लालपोरा में 1015 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज


कुपवाड़ा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुपवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक किलोग्राम से अधिक चरस जैसा पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कुपवाड़ा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुपवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक किलोग्राम से अधिक चरस जैसा पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार लालपोरा पुलिस स्टेशन की टीम देवर के गनी मोहल्ला इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से लगभग 1015 ग्राम यानी एक किलो 15 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अब्दुल मजीद खान के रूप में हुई है। वह देवर के नाइक मोहल्ला का रहने वाला है और मोहम्मद शफी खान का पुत्र है। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।

इस मामले में लालपोरा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।

कुपवाड़ा पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। लालपोरा पुलिस नशीले पदार्थों की समस्या को जड़ से खत्म करने और युवाओं को इसके हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बता दें कि सीमावर्ती जिला होने के कारण कुपवाड़ा में नशा तस्करी एक बड़ी चुनौती रही है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और नाकेबंदी के जरिए ऐसे मामलों पर शिकंजा कस रही है। पिछले कुछ महीनों में इस तरह की कई कार्रवाईयों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशा-मुक्त समाज बनाने में कानून लागू करने वाली एजेंसियों का सहयोग करें। यदि किसी को भी अपने आसपास नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री से जुड़ी कोई भी गतिविधि दिखाई देती है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

--आईएएनएस

एससीएच

Date & Time : 2026-10-28 23:10:04

Share:

Leave A Reviews

Related News