Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कुवैत का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद, राजदूत ने बैठक कर भारतीयों की सुरक्ष‍ित वापसी पर द‍िया जोर

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। कुवैत के हवाई क्षेत्र के अस्थायी रूप से बंद होने के बाद वहां रहने और आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को लेकर भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया है। कई एयरलाइन्‍स मिडिल ईस्ट में अपने फ्लाइट ऑपरेशन्स को शुरू करने का प्रयास कर रही हैं।

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। कुवैत के हवाई क्षेत्र के अस्थायी रूप से बंद होने के बाद वहां रहने और आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को लेकर भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया है। कई एयरलाइन्‍स मिडिल ईस्ट में अपने फ्लाइट ऑपरेशन्स को शुरू करने का प्रयास कर रही हैं।

इसी सिलसिले में कुवैत में भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी ने जजीरा एयरवेज के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक कर उड़ानों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कुवैत का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद होने के बाद, कुवैत आने-जाने वाले या वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों की उड़ानों की स्थिति का आंकलन क‍िया गया।

राजदूत ने वतन लौटने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई दूतावास की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

वहीं, दूसरी ओर म‍िड‍िल ईस्‍ट में फंसे भारतीय नागर‍िकों की सुरक्षित वापसी के ल‍िए इंड‍िगो एयरलाइन्‍स ने मध्य पूर्व में अपनी उड़ान सेवाओं को धीरे-धीरे पुनः चालू करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत की है।

इंड‍िगो ने उड़ानों की एडवाइजरी करते हुए बताया क‍ि 12 मार्च 2026 को इंड‍िगो मध्य पूर्व के 9 गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करेगी। साथ ही कुछ विशेष मार्गों पर यूरोप के लिए भी उड़ानें होंगी, जो प्रचलित सुरक्षा परिस्थितियों और आवश्यक नियामक अनुमतियों पर निर्भर करेंगी।

इंड‍िगो ने ग्राहकों से अनुरोध किया है क‍ि उड़ान समय सारिणी में अचानक बदलाव हो सकते हैं। हमारी टीम प्रभावित ग्राहकों से संपर्क कर वैकल्पिक यात्रा व्यवस्थाओं में सहायता प्रदान कर रही है।

अतिरिक्त सहायता या प्रश्नों के लिए ग्राहक हमारे ग्राहक संपर्क केंद्र +91 124 6173838 पर संपर्क कर सकते हैं।

वहीं, कतर में भारतीय दूतावास की ओर से भारतीयों की सुरक्ष‍ित वतन वापसी की जानकारी दी गई। कतर में फंसे 500 से ज्‍यादा भारतीय नागरिक 11 मार्च को कतर एयरवेज की फ्लाइट से नई दिल्ली और दूसरी जगहों पर पहुंचे।

कतर एयरवेज 12 मार्च को भी भारत के लिए दो फ्लाइट (नई दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक) ऑपरेट करने वाला है।

एंबेसी भारतीय नागरिकों के लिए पासपोर्ट जल्दी जारी करने पर खास ध्यान दे रही है। मौजूदा हालात की वजह से हम पासपोर्ट एप्लीकेशन लेने के लिए हफ्ते के सभी दिन खुले हैं। तत्काल पासपोर्ट 1-2 दिनों में जारी किए जा रहे हैं।

कृपया ऑफिशियल चैनलों से जारी अलर्ट और चेतावनी वाले मैसेज को गंभीरता से लें और जरूरी गाइडलाइंस का पालन करें।

सभी को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनजान चीज, मलबे या टुकड़ों के पास न जाएं। कृपया तुरंत 999 पर कॉल करके इसकी रिपोर्ट करें।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News