Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

क्या मोहम्मद शमी से आगे बढ़ चुके हैं भारतीय चयनकर्ता? अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं दिया मौका

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल 2026 के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। मंगलवार को बीसीसीआई की अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है।

भारतीय टीम में जगह बनानी है, तो घरेलू क्रिकेट खेलना होगा और हर फॉर्मेट में खेलना होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों में यह नियम बनाया है। ईशान किशन घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में आ गए। श्रेयस अय्यर में घरेलू क्रिकेट में जलवा दिखाने के बाद भारतीय टीम में आ चुके हैं। लेकिन मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किए जाने का सिलसिला अब भी जारी है।

शमी घरेलू क्रिकेट लगातार खेल रहे हैं। हर फॉर्मेट खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में भी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास फिटनेस भी है और फॉर्मेट भी लेकिन टीम इंडिया में वापसी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अफगानिस्तान सीरीज से पहले माना जा रहा था कि शमी की वापसी 6 से 10 जून के बीच होने वाले टेस्ट के लिए हो सकती है, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। चयनकर्ताओं ने मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को मौका दिया है।

शमी के अनुभव की जगह युवाओं को तरजीह देना कहीं न कहीं एक संकेत है कि चयनकर्ता अब दिग्गज गेंदबाज से आगे बढ़ चुके हैं।

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 12 मैचों में 10 विकेट लेने वाले शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जून 2023, आखिरी वनडे 9 मार्च 2025 और आखिरी टी20 2 फरवरी 2025 को खेला था। 35 साल के शमी 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट, 108 वनडे में 206 विकेट और 25 टी20 में 27 विकेट ले चुके हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News