Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ला लीगा: एटलेटिको मैड्रिड, लेवांटे, रियल सोसिएदाद और रेसिंग सैंटेंडर को मिली जीत

मैड्रिड, 30 अगस्त (आईएएनएस)। एटलेटिको मैड्रिड ने अपने अहम खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज के बिना सेविला पर 3-1 से जीत हासिल की। एलेक्स बेना के दो और एडेमोला लुकमैन के एक गोल ने एटलेटिको को 33 मिनट के बाद 3-0 की बढ़त दिला दी। सेविला के लिए मिगुएल सिएरा ने 66वें मिनट में एक गोल किया लेकिन यह घरेलू टीम को हार से बचाने के लिए काफी नहीं था।

लेवांटे ने अपने होम ग्राउंड में बेटिस को 5-2 से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। ​​लेवांटे के लिए एड्रियन डे ला फुएंते, एंजो बार्डेली, रोजर ब्रुग (जिन्होंने दो गोल किए) और जॉन एंडर ओलासागास्ती ने गोल किए। बेटिस की तरफ से मार्क बार्ट्रा और रोड्रिगो रिक्वेल्मे ने गोल किया।

रियल सोसिएदाद ने एंडर बैरेनेटेक्सिया (जिन्होंने मिकेल ओयारजाबल के स्मार्ट पास पर गोल किया) और ओर्री ओस्करसन के गोलों की बदौलत एस्पेनयोल को 2-1 से हराकर सीजन के अपने पहले पॉइंट हासिल किए, जबकि रॉबर्टो फर्नांडीज ने एस्पेनयोल के लिए गोल किया।

पहले के मैचों में रेसिंग सैंटेंडर ने एल्चे पर 3-2 से जीत हासिल करके 14 साल में अपनी पहली ला लीगा जीत हासिल की। नई साइनिंग यासिर जबीरी ने पहले हाफ में हैट्रिक बनाते हुए सैंटेंडर की जीत सुनिश्चित कर दी। एल्चे को पहले हाफ में मुश्किल हुई, लेकिन 78वें और 79वें मिनट में बुबा संगारे और फेर नीनो के एक मिनट में किए गए दो गोल ने मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन अंतत: उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विलारियल को जीत का इंतजार है। इनिगो पेरेज की टीम डेपोर्टिवो अलावेस से 1-0 से हार गई थी। डेपोर्टिवो अलावेस ने सीजन की शुरुआत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ की है। विलारियल के पास मैच टाइम के दौरान 74 प्रतिशत तक गेंद रही, लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News