Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ला लीगा: एथलेटिक बिलबाओ ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया, विलियम्स ने दागा सीजन का अपना पहला गोल


मैड्रिड, 6 सितंबर (आईएएनएस)। ला लीगा फुटबॉल लीग में एथलेटिक बिलबाओ ने अपने घरेलू मैदान सैन मामेस स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया। इस मुकाबले में स्पेन के स्टार फुटबॉलर निको विलियम्स ने इस सीजन का अपना पहला गोल किया।

मैड्रिड, 6 सितंबर (आईएएनएस)। ला लीगा फुटबॉल लीग में एथलेटिक बिलबाओ ने अपने घरेलू मैदान सैन मामेस स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया। इस मुकाबले में स्पेन के स्टार फुटबॉलर निको विलियम्स ने इस सीजन का अपना पहला गोल किया।

पहले हाफ में एटलेटिको मैड्रिड का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा और टीम गोल करने के करीब भी पहुंची। पाब्लो बैरियोस ने हाफ-टाइम से ठीक पहले एक शानदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद पोस्ट से टकरा गई। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत एथलेटिक बिलबाओ ने जबरदस्त अंदाज में की। निको विलियम्स और रॉबर्ट नवारो ने सिर्फ दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।

'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, निको विलियम्स ने अपने भाई इनाकी विलियम्स के डिफ्लेक्टेड शॉट हेडर के जरिए गोल में तब्दील किया। इसके बाद इनाकी ने ही रॉबर्ट नवारो को शानदार पास दिया, जिस पर नवारो ने अंदर की ओर कट करते हुए बाएं पैर से बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाकर गोल दागा।

दो गोल की बढ़त हासिल करने के बाद एथलेटिक बिलबाओ ने अपना डिफेंस मजबूत रखा और एटलेटिको मैड्रिड को ज्यादा मौके नहीं दिए। एटलेटिको की ओर से अच्छा मौका जूलियन अल्वारेज को मिला, लेकिन गोलकीपर उनाई साइमन ने उनका शॉट शानदार अंदाज में रोका। मैच के 90वें मिनट में बिलबाओ के लिए काउंटर-अटैक पर ओहान सैंसेट ने शादनार गोल दागते हुए टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

एथलेटिक क्लब की यह लगातार दूसरी जीत है, और इसके साथ ही वे चार मैचों में छह अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एटलेटिको मैड्रिड टेबल में ऊपर जाने का मौका चूक गया और चार मैचों में 7 प्वाइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। पिछले साल की चैंपियन बार्सिलोना तीन मैचों में 9 प्वाइंट्स के साथ फिर से शीर्ष पर है, जबकि उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड के भी 9 प्वाइंट हैं, लेकिन गोल अंतर कम होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Date & Time : 2026-09-06 14:00:14

Share:

Leave A Reviews

Related News