Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ला लीगा: रियल मैड्रिड को बड़ा झटका, बार्सिलोना के खिलाफ नहीं खेलेंगे एम्बाप्पे


बार्सिलोना, 10 मई (आईएएनएस)। स्पेन की बड़ी टीम रियल मैड्रिड रविवार को एफसी बार्सिलोना के खिलाफ 'एल क्लासिको' में अपने स्टार फॉरवर्ड काइलियन एम्बाप्पे के बिना खेलेगी। फ्रांस का यह खिलाड़ी अपने बाएं पैर की मसल इंजरी से अभी पूरी तरह से उबर नहीं सका है।

बार्सिलोना, 10 मई (आईएएनएस)। स्पेन की बड़ी टीम रियल मैड्रिड रविवार को एफसी बार्सिलोना के खिलाफ 'एल क्लासिको' में अपने स्टार फॉरवर्ड काइलियन एम्बाप्पे के बिना खेलेगी। फ्रांस का यह खिलाड़ी अपने बाएं पैर की मसल इंजरी से अभी पूरी तरह से उबर नहीं सका है।

एम्बाप्पे की गैरमौजूदगी मैड्रिड के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह मैच बार्सिलोना को ला लीगा टाइटल दिला सकता है। हैंसी फ्लिक की टीम बार्सिलोना कैंप नोउ में होने वाले इस मुकाबले में अपने पुराने विरोधियों पर 11 पॉइंट की बढ़त के साथ उतरेगी और सीजन में चार मैच बाकी रहते हुए खिताब का बचाव करने के लिए उसे सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है।

पिछले सीजन एम्बाप्पे का प्रदर्शन बार्सिलोना के खिलाफ हुए 'एल क्लासिको' मुकाबले में शानदार रहा था और उन्होंने तीन गोल दागे थे। हालांकि, रियल मैड्रिड को इसके बावजूद भी हार का सामना करना पड़ा था। एम्बाप्पे शनिवार को वाल्डेबेबास में ट्रेनिंग सेशन पूरा नहीं कर पाए और बाद में रविवार सुबह फाइनल फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए।

क्लब ने चोट को और बढ़ाने का रिस्क नहीं लेने का फैसला किया है, खासकर जब मैड्रिड की खिताब जीतने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। हाल के मुकाबलों में बार्सिलोना के खिलाफ मैड्रिड के लिए एमबाप्पे सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते थे। उन्होंने 'एल क्लासिको' मुकाबलों में हर 67 मिनट में औसतन एक गोल किया है।

मैड्रिड के लिए एकमात्र अच्छी खबर गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस की चोट से वापसी है, और बेल्जियम का यह खिलाड़ी कैंप नोउ में खेलते हुए नजर आएगा। क्लब के अंदर बढ़ती उथल-पुथल के बीच मैड्रिड मैच में उतरेगा। इस हफ्ते की शुरुआत में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टीम के हालिया खराब नतीजों के बाद मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वरडे और ऑरेलियन चौमेनी ड्रेसिंग रूम में झगड़े में शामिल थे।

बताया गया कि वाल्वरडे को क्रेनियोएन्सेफेलिक ट्रॉमा हुआ और उन्हें टांके लगाने पड़े, जबकि दोनों खिलाड़ियों पर क्लब ने भारी जुर्माना लगाया। इस घटना ने मैड्रिड ड्रेसिंग रूम के अंदर फूट की अटकलों को और हवा दे दी है और कोच अल्वारो अर्बेलोआ और क्लब में उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News