Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लाहौर में 'राम गली' और 'हरि घाट' के पुराने नाम बहाल होने पर बोले इमरान मसूद, 'पाकिस्तान को विरासत मिटाने की गलती का अहसास'


नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पाकिस्तान में लाहौर की सड़कों के पुराने नाम बहाल किए जाने, अमेरिका-भारत संबंधों, दिल्ली जिमखाना क्लब और तमिलनाडु की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पाकिस्तान में लाहौर की सड़कों के पुराने नाम बहाल किए जाने, अमेरिका-भारत संबंधों, दिल्ली जिमखाना क्लब और तमिलनाडु की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लाहौर की सड़कों के विभाजन-पूर्व नामों को दोबारा बहाल किए जाने पर इमरान मसूद ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जब कोई समाज अपनी विरासत और इतिहास को मिटाने की कोशिश करता है तो समय के साथ उसे अपने फैसलों के परिणामों का एहसास होता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अब हिंदुओं की संख्या बहुत कम रह गई है, लेकिन वहां पुराने हिंदू नामों को फिर से बहाल किया जा रहा है।

मसूद ने कहा कि लाहौर में राम गली, सुदर्शन चौक और हरि घाट जैसे ऐतिहासिक स्थानों को दोबारा विकसित और सुंदर बनाया जा रहा है। उनके अनुसार, यह केवल राजनीतिक कदम नहीं है, बल्कि अतीत में हुई गलतियों और सामाजिक विभाजन के दाग को मिटाने का प्रयास भी माना जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना किसी भी समाज की जिम्मेदारी होती है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे और भारत-अमेरिका समझौतों पर इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि रूबियो की यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या होगा, लेकिन भारत द्वारा अमेरिका के साथ किए गए कुछ समझौते देश की आम जनता के हित में नहीं दिखाई देते।

उन्होंने कहा कि भारत अभी भी एक विकासशील देश है और महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ता है। मसूद ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव के पीछे अंतरराष्ट्रीय आर्थिक नीतियों का भी प्रभाव है।

केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन पर दोबारा कब्जा लेने और उसे पुनः शुरू करने के आदेश पर भी उन्होंने टिप्पणी की।

मसूद ने कहा कि जिमखाना क्लब मुख्य रूप से एलीट वर्ग से जुड़ा संस्थान माना जाता है और इस मुद्दे को लेकर जो चर्चा हो रही है, वह आम जनता की समस्याओं से अलग दिखाई देती है।

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News