Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लाहौर वनडे: हारिस रऊफ और इंग्लैंड टीम पर लगा जुर्माना


दुबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर रविवार को लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के दौरान मैदान पर गलत व्यवहार के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। वहीं, इंग्लैंड पर धीमे ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है।

दुबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर रविवार को लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के दौरान मैदान पर गलत व्यवहार के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। वहीं, इंग्लैंड पर धीमे ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने कन्फर्म किया है कि रऊफ ने प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए अपने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो खेल की भावना के खिलाफ व्यवहार से संबंधित है।

इस सजा में एक आधिकारिक फटकार भी शामिल है। 24 महीने के समय में तीसरी बार गलती करने के कारण उनके पांच डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं।

यह घटना रविवार को लाहौर में पाकिस्तान की पारी के आखिर में 46वां ओवर पूरा होने के बाद हुई। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े राउफ ने वाइड की अपील की, जिसके बाद उनकी इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के साथ उनकी कहासुनी हो गई। पाकिस्तान के पेसर ने बहस के दौरान अपना बल्ला उठाया और अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद की चेतावनी के बावजूद बहस करते रहे। इसके बाद वह जैक्स की तरफ बढ़ते हुए अंपायर को धक्का दे बैठे।

इस बीच, इंग्लैंड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि वे निश्चित समय पर ओवर पूरा करने से तीन ओवर पीछे रह गए थे।

यह जुर्माना आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत लगाया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई टीम न्यूनतम ओवर-रेट की जरूरत से हर ओवर कम फेंकती है, तो खिलाड़ी की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

रऊफ और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक दोनों ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो द्वारा लगाए गए आरोपों और सजाओं को मान लिया। उनके इस कबूलनामे का मतलब था कि फॉर्मल सुनवाई की जरूरत नहीं थी।

ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर राशिद रियाज और शरफुद्दौला, थर्ड अंपायर वेन नाइट्स और फोर्थ अंपायर नासिर हुसैन ने लगाए थे। यह डिसिप्लिनरी कार्रवाई एक करीबी मुकाबले के बाद हुई, जिसमें पाकिस्तान को एक नाटकीय जीत मिली। इंग्लैंड के दिए 242 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने एक विकेट से जीत हासिल की। शादाब खान ने नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। शादाब ने आखिरी विकेच के लिए रऊफ के साथ 89 रन की पार्टनरशिप की थी।

--आईएएनएस

पीएके

Date & Time : 2026-10-28 13:55:11

Share:

Leave A Reviews

Related News