Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लाओस के राष्ट्रपति ने चच्यांग प्रांत के यू गांव का दौरा किया


बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। लाओस की जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति थोंग्लौन सिसोउलिथ ने चच्यांग प्रांत के हूचो शहर की आनची काउंटी का दौरा किया और हरित विकास के सफल अनुभव की जानकारी ली।

बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। लाओस की जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति थोंग्लौन सिसोउलिथ ने चच्यांग प्रांत के हूचो शहर की आनची काउंटी का दौरा किया और हरित विकास के सफल अनुभव की जानकारी ली।

बताया जाता है कि आनची काउंटी का यू गांव 'स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ अमूल्य संपत्ति हैं' वैज्ञानिक शोध का स्रोत है। इस विचारधार के सहारे यू गांव सुंदर पारिस्थितिकी, फलते-फूलते उद्योग और खुशहाल जीवन के अनवरत विकास के रास्ते पर चल रहा है।

इस महीने चीन का पारंपरिक त्यौहार ड्रैगन बोट फेस्टिवल मनाया जाएगा। स्थानीय गांववासियों के निमंत्रण पर थोंग्लौन की पत्नी ने जोंगजा यानी पारंपरिक चीनी चावल-पुडिंग बनाया।

यात्रा के दौरान थोंग्लौन ने 'प्लास्टिक के रूप में बांस' प्रदर्शनी केंद्र का दौरा भी किया। आनची काउंटी बांस टाउनशिप के रूप में मानी जाती है। बांस से न केवल आनची काउंटी का हरित विकास बढ़ाया गया, बल्कि स्थानीय ग्रामीण उद्योग का पुनरुत्थान भी हुआ।

चीन स्थित लाओस के राजदूत सोंगपोंग सिगलेन ने कहा कि अब दुनिया के सामने तरह-तरह की चुनौतियां मौजूद हैं। चीन में विकास का अनुभव दुनिया के लिए सीखने योग्य है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News