Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लापता जहाज के चालक दल की तलाश जारी, दो चीनी नागरिकों को पारादीप लाया गया

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी में व्यापारी जहाज एमवी ओशन विनर के डूबने के बाद से उसके क्रू मेंबर की तलाश जारी है। 24 सदस्यीय चालक दल वाला यह बल्क कैरियर बंगाल की खाड़ी में डूब गया था। जहाज के 24 क्रू मेंबर्स में से 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। जहाज पर 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी नागरिक सवार थे। बचाए गए दो क्रू मेंबर्स को अब स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।

एमवी ओशन विनर हादसे में भारतीय तटरक्षक बल का बचाव अभियान अभी जारी है। भारतीय तटरक्षक पोत आईसीजीएस वरद ने समुद्र से बचाए गए दो चीनी नागरिकों को गुरुवार को सुरक्षित पारादीप पहुंचाया। दोनों को अब अधिकृत कंपनी प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया है। तटरक्षक बल के मुताबिक पैन टोंगलाई और चेन जियानहे को 22 अगस्त को समुद्र में एक लाइफराफ्ट से बचाया गया था।

बचाव के बाद दोनों को आईसीजीएस वरद पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई और समुद्र के रास्ते भारत में पारादीप लाया गया। पारादीप पहुंचने के बाद दोनों बचे हुए चालक दल सदस्यों को आव्रजन ब्यूरो और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अधिकृत कंपनी प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया। लापता सदस्यों की तलाश में समुद्र और आसमान दोनों ओर से अभियान चलाया जा रहा है।

दरअसल, दो लोगों के सुरक्षित मिलने के बावजूद राहत और बचाव अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। एमवी ओशन विनर के अन्य लापता चालक दल सदस्यों की तलाश के लिए समुद्र और हवाई क्षेत्र में व्यापक खोज अभियान लगातार जारी है। भारतीय तटरक्षक बल के विभिन्न संसाधन इस अभियान में जुटे हुए हैं।

समुद्री बचाव समन्वय केंद्र, श्री विजय पुरम सभी संबंधित संसाधनों और एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है, ताकि लापता चालक दल के सदस्यों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। हादसे के तुरंत बाद 22 अगस्त को समुद्र में लाइफराफ्ट से दो लोगों को जीवित बचाना इस अभियान में अब तक की महत्वपूर्ण कामयाबी मानी जा रही है। अब तटरक्षक बल का पूरा ध्यान बाकी लापता लोगों तक पहुंचने और उन्हें वापस लाने पर है।

--आईएएनएस

जीसीबी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News