Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

‘लव एंड वॉर’ के फर्स्ट लुक पर आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को कहा- हे हैंडसम


मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी कर दिया गया। पोस्टर सामने आते ही उनकी पत्नी और फिल्म की सह-कलाकार आलिया भट्ट ने खास अंदाज में रणबीर की तारीफ की।

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी कर दिया गया। पोस्टर सामने आते ही उनकी पत्नी और फिल्म की सह-कलाकार आलिया भट्ट ने खास अंदाज में रणबीर की तारीफ की।

आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “हे हैंडसम.. 'लव एंड वॉर' सिनेमाघरों में, 21 जनवरी, 2027.”

फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने भी पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “प्यार। जंग। और इनके बीच की हर चीज़। संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर'। मिलते हैं 21.01.2027 को।”

जारी किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर रफ और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी शर्ट पर गोली का निशान और बाजू पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में वह कार के अंदर गंभीर चेहरे के साथ बैठे हुए हैं।

पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव हुआ है। पहले इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज किया जाना था, फिर तारीख बदलकर 20 मार्च 2026 की गई। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘लव एंड वॉर’ के जरिए रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली करीब 20 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2007 में रिलीज हुई ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था, जो रणबीर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी।

आलिया भट्ट इससे पहले भंसाली के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम कर चुकी हैं, जबकि विक्की कौशल पहली बार निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-09-24 20:05:08

Share:

Leave A Reviews

Related News