Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षा, मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र


लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा गुरुवार को लेखपाल मुख्य भर्ती परीक्षा 2026 राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 से 12 बजे के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान हजारों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा गुरुवार को लेखपाल मुख्य भर्ती परीक्षा 2026 राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 से 12 बजे के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान हजारों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लेखपाल भर्ती परीक्षा में कानपुर से शामिल हुए एक अभ्यर्थी शौर्य ने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत ज्यादा कठिन नहीं था। इस वर्ष का पेपर मध्यम स्तर का था। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के सवाल थोड़े कठिन थे। बाकी जीएस, हिंदी और गणित के पेपर आसान थे।

एक अन्य छात्र आयुष द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा बहुत अच्छा गया। प्रश्न पत्र का स्तर न बहुत ज्यादा कठिन न बहुत आसान बल्कि मध्यम स्तर का था। उन्होंने बताया कंप्यूटर का पेपर थोड़ा कठिन था, बाकी हिस्ट्री, पॉलिटिकल, इकोनॉमिक्स, और ज्योग्राफी के पेपर अच्छे थे।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में स्थित यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती परीक्षा नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यूपीएसएससी ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा और सख्त जांच के बीच नौ केंद्रों पर लगभग 3,792 उम्मीदवारों के लिए लेखपाल भर्ती परीक्षा शुरू की।

प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में निष्पक्ष और नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी जांच के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा के संबंध में एक उम्मीदवार ने कहा, "हम प्रयागराज आए हैं। यहां लेखपाल परीक्षा के लिए सुविधाएं बहुत अच्छी रही। कैंडिडेट्स को बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के बाद प्रवेश दिया गया।"

यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा के संबंध में एक अन्य उम्मीदवार ने कहा, "जांच बहुत ही व्यवस्थित तरीके से की गई है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो और इसी को ध्यान में रखते हुए यहां सभी उम्मीदवारों की कड़ी जांच करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।"

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News