Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ पर टीवी सांस्कृतिक गाला प्रसारित


बीजिंग, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी लाल सेना के लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में टीवी सांस्कृतिक गाला 22 अक्टूबर की शाम को 8 बजे चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के चैनलों पर प्रसारित हुआ।

बीजिंग, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी लाल सेना के लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में टीवी सांस्कृतिक गाला 22 अक्टूबर की शाम को 8 बजे चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के चैनलों पर प्रसारित हुआ।

बताया जाता है कि सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार-प्रसार विभाग, संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय, सीएमजी, केंद्रीय सैन्य आयोग के राजनीतिक कार्य विभाग और पेइचिंग नगरपालिका ने सांस्कृतिक गाला का आयोजन किया। इसका विषय लॉन्ग मार्च की महान भावना का विकास कर नए युग में लॉन्ग मार्च का रास्ता बढ़ना है। पांच अध्यायों से चीनी लाल सेना के लॉन्ग मार्च के कठिन व शानदार सफर का सिंहावलोकन किया गया और नए युग में नये लॉन्ग मार्च पर चलने की सशक्त आवाज को बुलंद किया गया।

बताया जाता है कि सांस्कृतिक गाला में संगीत, नृत्य, नाटक और लोक कला के कार्यक्रम दिखाए गए। इसका उद्देश्य है कि लॉन्ग मार्च की महान भावना को आज के दौर में एक सशक्त और गूंजती हुई प्रतिध्वनि पैदा करने दें।

सांस्कृतिक गाला 22 अक्तूबर की शाम को 8 बजे सीएमजी के सामान्य चैनल, विविध चैनल और प्रतिरक्षा व सैन्य चैनल पर प्रसारित हुआ। इसके साथ सीएमजी के न्यूज व वीडियो प्लेटफोर्म पर भी इसका प्रसारण हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Date & Time : 2026-10-22 22:45:04

Share:

Leave A Reviews

Related News