लॉर्ड्स, 5 जून (आईएएनएस)। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। गेंदबाजों के दबदबे वाले इस टेस्ट न्यूजीलैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 254 रन बनाने होंगे।
![]()
लॉर्ड्स, 5 जून (आईएएनएस)। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। गेंदबाजों के दबदबे वाले इस टेस्ट न्यूजीलैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 254 रन बनाने होंगे।
टेस्ट के दूसरे दिन (शनिवार) के तीसरे सेशन में इंग्लैंड की दूसरी पारी 226 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिली थी। बेन डकेट और एमिलो गे ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। 52 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में डकेट 33 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए एमिलो और बेथेल के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। बेथेल 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रूट और एमिलो के बीच तीसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई। 126 के स्कोर पर एमिलो 57 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए।
इंग्लैंड की पारी इसके बाद लड़खड़ा गई और 127 के स्कोर पर 3 विकेट और गंवा दिए। 126 पर 3 वाली इंग्लैंड 127 के स्कोर 6 विकेट गंवा बैठी। सातवें विकेट के लिए गस एटकिंसन और विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 57 रन की अहम साझेदारी की। एटकिंसन 14 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ ने आठवें विकेट के लिए ओली रॉबिन्सन के साथ 29 रन की साझेदारी की। स्मिथ आठवें विकेट के लिए रूप में 213 के स्कोर पर 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इंग्लैंड की पारी 226 रन पर सिमट गई। रॉबिन्सन आखिरी विकेट के रूप में 29 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने 17 ओवर में 70 रन देकर 6 विकेट लिए। विल ओरूर्के को 2, जबकि काइल जैमिसन और मैट हेनरी को 1-1 विकेट मिला।
इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर सिमट गई थी और पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 27 रन से पीछे रही थी। इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन ही 140 पर सिमट गई थी।
पहली पारी में मिली 27 रन की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के पास दूसरे दिन का आखिरी सत्र और पूरा 3 दिन इस लक्ष्य को हासिल करने का समय है।
--आईएएनएस
पीएके
Leave A Reviews