Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

माधुरी दीक्षित निकलीं 'लॉली' की बड़ी फैन, दोहराया लॉली का डायलॉग


मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित क्विज शो 'कोण होणार करोडपती' के आगामी एपिसोड में 'महाराष्ट्राची हास्यजत्रा' की कास्ट गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। शो की कास्ट के साथ बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि वह एक्ट्रेस नम्रता संभेराव के मशहूर किरदार लॉली की फैन हैं।

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित क्विज शो 'कोण होणार करोडपती' के आगामी एपिसोड में 'महाराष्ट्राची हास्यजत्रा' की कास्ट गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। शो की कास्ट के साथ बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि वह एक्ट्रेस नम्रता संभेराव के मशहूर किरदार लॉली की फैन हैं।

क्विज शो 'कोण होणार करोडपती' के आगामी एपिसोड में, कास्ट के साथ बातचीत में अभिनेत्री ने न सिर्फ लॉली के किरदार को याद किया, बल्कि उसके डायलॉग को भी दोहराया। अभिनेत्री कहती हैं, "मुझे लॉली का किरदार बहुत पसंद है।"

अभिनेत्री की बात सुनकर नम्रता संभेराव काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने अभिनेत्री से पूछा कि क्या उन्होंने उनका किरदार देखा है, तो माधुरी ने हां कहा और लॉली के डेंटिस्ट वाले स्किट को याद किया।

बता दें कि नम्रता द्वारा निभाया गया लॉली का किरदार 'महाराष्ट्राची हास्यजत्रा' के मशहूर और पसंदीदा कॉमिक किरदारों में से एक है। अपनी अनोखी शैली और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के कारण यह किरदार महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

इस किरदार का सबसे लोकप्रिय संवाद, "मेरी आंखों में मत देखो, प्यार हो जाएगा" बहुत पॉपुलर है। जब भी मंच पर कोई पुरुष कलाकार उनसे बात करने की कोशिश करता है, तो वह इसी चुलबुले और मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं। इसके अलावा, उनकी एक अन्य पंचलाइन 'लॉली गार होत नसते, बिकॉज लॉली इज हॉट' भी दर्शकों के बीच काफी वायरल है।

लॉली का गेटअप बेहद अनोखा और फनी होता है। वह बड़े-बड़े रंग-बिरंगे गहने, सिर पर एक बहुत ऊंचा जूड़ा (हैशटैग हेयरस्टाइल) और उस पर बड़ा सा फूल लगाए नजर आती हैं। उनकी चमकीली साड़ियां और आंखों के अनोखे एक्सप्रेशंस उनके लुक को और भी ज्यादा मजेदार बनाते हैं।

अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अद्भुत अभिनय क्षमता की बदौलत नम्रता संभेराव ने लॉली के रूप में दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इस किरदार की दीवानगी आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी के बड़े सितारों में भी देखने को मिलती है।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Date & Time : 2026-10-23 16:25:09

Share:

Leave A Reviews

Related News