Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्य चीन के हुनान में कोयला खदान में हुआ गैस धमाका, अब तक सात लापता


चांग्शा, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य चीन के हुनान प्रांत के लियानयुआन शहर में एक कोयला खदान में शुक्रवार को गैस का धमाका हुआ। स्थानीय इमरजेंसी मैनेजमेंट अधिकारियों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, इस धमाके में सात लोग लापता हो गए और एक शख्स को इमरजेंसी मेडिकल उपचार दिया जा रहा है।

चांग्शा, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य चीन के हुनान प्रांत के लियानयुआन शहर में एक कोयला खदान में शुक्रवार को गैस का धमाका हुआ। स्थानीय इमरजेंसी मैनेजमेंट अधिकारियों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, इस धमाके में सात लोग लापता हो गए और एक शख्स को इमरजेंसी मेडिकल उपचार दिया जा रहा है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि सुबह 5:08 बजे हुए हादसे के समय खदान में 52 लोग काम कर रहे थे। इनमें से 44 लोग सुरक्षित खदान से बाहर निकल गए हैं।

इमरजेंसी रेस्पॉन्डर और स्वास्थ्य कर्मचारी बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

इससे पहले मई में उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में गैस धमाके में कुल 82 लोग मारे गए थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने शुरुआत में गलत आंकड़े जारी किए थे। इसके लिए उन्होंने मौके पर अफरा-तफरी और कंपनी द्वारा ड्यूटी पर मौजूद श्रमिकों की सही गिनती न दे पाने को वजह बताया।

माइन शाफ्ट के नीचे जहरीली और नुकसानदायक गैसें लंबे समय से सेफ लिमिट से ज्यादा हो गई हैं, जिससे दूसरी आपदाओं का खतरा बना हुआ है।

कोयला खदान विस्फोट में शामिल कंपनी "कानूनों के गंभीर उल्लंघन" की दोषी पाई गई है। कंपनी के जिम्मेदार लोगों को नियंत्रण में ले लिया गया है। इसके अलावा, कंपनी की कोयला खदानों में सुरक्षा सुधार के लिए उत्पादन बंद कर दिया गया है। यह जानकारी चांगझी शहर के मेयर चेन शियांगयांग ने दी, जिसके प्रशासन के तहत किनयुआन आता है।

नेशनल माइन सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के शांक्सी ब्यूरो के हू हुईसोंग और यू झांगकिंग दोनों के शांक्सी प्रांतीय पर्यवेक्षण आयोग द्वारा जांच के दायरे में होने की खबर है। पहले चीन के कोयला खनन उद्योग में घातक दुर्घटनाएं आम थीं, जिसके कारण पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा मानकों को कड़ा किया गया है, लेकिन फिर भी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

इससे पहले 2025 में, शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान दुर्घटना के बाद तीन लोग फंस गए थे। यह दुर्घटना तब हुई जब अंकांग शहर के झेनपिंग प्रांत में एक भूमिगत सुरंग का हिस्सा ढह गया। जब सुरंग ढही, तब आठ मजदूर साइट पर सुधार का काम कर रहे थे। हालांकि, इनमें से पांच मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

--आईएएनएस

केके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News