Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्य प्रदेश भाजपा के नए मीडिया प्रभारी बने ब्रज गोयल लोया, बोले- जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाऊंगा

भोपाल, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के नए मीडिया प्रभारी ब्रज गोयल लोया ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर कहा कि पद भले ही नया हो, लेकिन पार्टी के मीडिया विभाग में उनका काम लगातार जारी रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी की विचारधारा और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाना है। साथ ही, मध्य प्रदेश के विकास और विरासत से जुड़े विषयों को भी मीडिया के माध्यम से आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

ब्रज गोयल लोया ने कहा कि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी उनके लिए नई है, लेकिन वह इसी विभाग में पहले से काम करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आशीष अग्रवाल के साथ सह-मीडिया प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। इससे पहले वह पार्टी के प्रवक्ता और पैनलिस्ट के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके लिए यह केवल दायित्व में बदलाव है और काम का मूल उद्देश्य वही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी दी है। वह पार्टी के विचार और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने के प्रयास को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा है। मीडिया के माध्यम से यह प्रयास रहेगा कि प्रदेश को विकास की दिशा में और तेज गति से आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभाई जा सके। पार्टी की विचारधारा और सरकार के कामों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ-साथ मध्य प्रदेश की विकास यात्रा और विरासत को भी प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

लोया ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा का मीडिया विभाग पहले से ही शानदार तरीके से काम करता आया है। ऐसे में उस परंपरा को बनाए रखना उनके लिए एक चुनौती है। मौजूदा व्यवस्था को बनाए रखने के साथ समय की जरूरत के अनुसार उसमें बदलाव और उसे आगे बढ़ाने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया विभाग को किस दिशा में आगे ले जाना है, यह नेतृत्व के मार्गदर्शन में तय किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाया जा सके।

--आईएएनएस

पीएसके/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-23 23:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News