Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्य प्रदेश में निवेश के लिए गुजरात पहुंचे सीएम मोहन यादव, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से की मुलाकात


गांधीनगर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर स्थित आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की।

गांधीनगर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर स्थित आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की।

मोहन यादव ने अहमदाबाद में आयोजित ‘मेगा निवेश संवाद’ और रोड शो में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और जनजातीय विकास राज्यमंत्री जयराम गामित भी मौजूद रहे।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब मध्य प्रदेश सरकार गुजरात के औद्योगिक समूहों के साथ निवेश संबंधों को मजबूत करने के प्रयास कर रही है। अहमदाबाद में आयोजित निवेश संवाद के दौरान सीएम यादव ने मध्य प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों को उद्योगपतियों के सामने रखा और उन्हें प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

कार्यक्रम का मुख्य फोकस टेक्सटाइल, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और औद्योगिक विस्तार जैसे क्षेत्रों पर रहा।

राज्य सरकार के अनुसार, अहमदाबाद में आयोजित निवेश संवाद के दौरान मध्य प्रदेश को 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों से 5,785 रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। ये निवेश प्रस्ताव सीमेंट, पैकेजिंग, फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, केमिकल, एयरोस्पेस और रक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं।

निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत मोहन यादव ने प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ 15 से अधिक वन-टू-वन बैठकें भी कीं। इन बैठकों में निवेश प्रस्तावों, औद्योगिक विस्तार और मध्य प्रदेश में उपलब्ध क्षेत्रवार निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने गुजरात के उद्योग जगत को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में भाग लेने का निमंत्रण देते हुए दोनों राज्यों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

उन्होंने मध्य प्रदेश और गुजरात को "जुड़वा भाई" बताते हुए कहा कि गुजरात के पास औद्योगिक और व्यावसायिक अनुभव है, जबकि मध्य प्रदेश के पास पर्याप्त भूमि, जल संसाधन और देश के मध्य में स्थित होने का भौगोलिक लाभ है। दोनों राज्यों की ये विशेषताएं एक-दूसरे की पूरक हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News