Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्य प्रदेश में पंचायत विभाग का बाबू करोड़पति, लोकायुक्त ने मारा छापा

जबलपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर और सिवनी में लोकायुक्त ने पंचायत विभाग के एक बाबू के ठिकानों पर दबिश दी। इस छापेमारी कार्रवाई में बाबू के करोड़पति होने का खुलासा हुआ है। उसके कई भूखंड और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, सुभाष शर्मा सिवनी के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग प्रशिक्षण केंद्र में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है और उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की लगातार शिकायत मिल रही थी।

इन शिकायतों का लोकायुक्त ने सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर शनिवार सुबह जबलपुर और सिवनी के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। लोकायुक्त को प्रारंभिक तौर पर की गई कार्रवाई में सुभाष शर्मा और उनकी पत्नी के नाम पर मकान भूखंड फार्म हाउस सहित अनेक अनेक संपत्तियों का पता चला है।

इस कार्रवाई के दौरान जो संपत्ति का पता चला है, वह उसकी आय से 500 प्रतिशत से ज्यादा बताई जा रही है। लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और सुभाष शर्मा की अन्य संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान मिले कागजों से यह खंगाला जा रहा है कि उसकी सिवनी, जबलपुर के अलावा और कहां-कहां संपत्ति है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News