Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्य प्रदेश: पीडब्ल्यूडी इंजीनियर आरती यादव की मौत के मामले में परिजनों ने सास, ससुर और पति पर लगाए आरोप

इंदौर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। इंदौर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में इंजीनियर पद पर कार्यरत एक महिला की आत्महत्या के मामले में उसके परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रपति से लेकर गृह मंत्रालय तक पत्र लिखकर गुहार लगाई है। परिजनों ने महिला के पति के साथ-साथ सास और ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर 38 वर्षीय आरती यादव ने 24 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतका आरती यादव और नीलेश यादव ने 2012 में प्रेम विवाह किया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिक रूप से मर्ग जांच के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य धाराओं में पति नीलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा किसी तरह की कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा आत्महत्या की गई। मृतका के भाई का कहना है कि पति नीलेश यादव ने अस्पताल में बताया था कि महिला ने आत्महत्या से पहले नींद की नौ गोलियां खाई थीं। अगर उसने नींद की नौ गोलियां खाई थीं, तो फिर उसने आत्महत्या कैसे कर ली, फांसी कैसे लगा ली? इन तमाम सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं और इसी कारण से हमें आशंका है कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है।

परिजनों ने राष्ट्रपति से लेकर गृह मंत्रालय और पुलिस कमिश्नर तक को कई बार शिकायत की है। परिजनों का कहना है कि कहीं न कहीं पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ पति के साथ उसके पिता केशव यादव अपने पद का उपयोग कर बच रहे हैं। हमें न्याय चाहिए। फिलहाल, इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल करने के बाद प्रारंभिक तौर पर शिकायत दर्ज कर ली गई थी। साथ ही, परिजनों द्वारा कुछ लेटर और चिट्ठियां दी गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। यदि किसी तरह का कोई आरोप सिद्ध होता है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी की दिवंगत कार्यकारी इंजीनियर आरती यादव के भाई उपेंद्र जरिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "वर्ष 2012 में आरती और नीलेश ने घर से भागकर शादी की थी। इस मामले में आरती के पति नीलेश को फांसी की सजा होनी चाहिए और नीलेश के पिता और माता को जेल होनी चाहिए।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Date & Time : 2026-11-23 13:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News