Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्य प्रदेश : शहडोल में सो रही युवती को उठा ले गया तेंदुआ, घर से दूर मिला क्षतविक्षत शव


शहडोल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तेंदुए के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के तगावर गांव में एक युवती को तेंदुआ घर से उठाकर ले गया, जिसके बाद उसका क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

शहडोल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तेंदुए के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के तगावर गांव में एक युवती को तेंदुआ घर से उठाकर ले गया, जिसके बाद उसका क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कल्लेय बीट अंतर्गत तगावर गांव निवासी सरस्वती सिंह गोंनी रात अपनी मां और बहन के साथ घर में सो रही थी। बताया जा रहा है कि परिवार का मकान कच्चा और जर्जर था तथा घर में दरवाजा भी नहीं था। मकान का एक हिस्सा खुला होने के कारण देर रात तेंदुआ घर के अंदर घुस आया।

परिजनों के मुताबिक, तेंदुआ सो रही सरस्वती को उठाकर ले गया। रात में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो सरस्वती बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर सरस्वती का क्षत-विक्षत शव मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

उत्तर वन मंडल के डीएफओ तरुण वर्मा ने बताया कि युवती अपनी मां और बहन के साथ जंगल से लगे क्षेत्र में स्थित मकान में सो रही थी। घर में दरवाजा नहीं होने के कारण तेंदुआ आसानी से अंदर घुस गया। रात में बहन की नींद खुलने पर सरस्वती बिस्तर पर नहीं मिली, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

डीएफओ के अनुसार, वन विभाग की टीम ने घर से कुछ दूरी पर युवती का शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि युवती की मौत तेंदुए के हमले से हुई है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है और प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

--आईएएनएस

एएमटी/पीएम

Date & Time : 2026-11-05 00:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News