
शाल-श्रीफल भेंटकर बुजुर्गों का किया सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
चिचोली. देहलवी सोनी समाज संत निवास, चिचोली में अजमीढ़ देव जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों को पुरस्कार वितरण एवं सुरुचिपूर्ण भोज सहित विभिन्न आयोजन किए गए.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा मालवीय, नगर परिषद उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर, जिला विकास समिति के सदस्य अनिल सिंह कुशवाहा वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र जैसवाल एवं बटनु पटेल उपस्थित रहे. आयोजन के दौरान समाज के बड़े-बुजुर्गों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया. वहीं, विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छोटे बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे. भाव्या सोनी, प्रियांशी सोनी एवं सुभी सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. आयोजन के दौरान समाज की एकता, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समाजजनों के लिए सुरुचिपूर्ण भोज की व्यवस्था की गई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल सोनी ने की. आयोजन में कैलाश सोनी, जगदीश सोनी, शरद सोनी, शिक्षक शैलेंद्र सोनी, मुकेश सोनी, बद्री सोनी, सुरेश सोनी, रितेश सोनी, भूरा सोनी, धर्मेश सोनी, राकेश सोनी, दिनेश सोनी, मनीष सोनी, अशोक सोनी, संजय सोनी, प्रमोद सोनी, विनोद सोनी, राजेश सोनी, दुर्गेश सोनी, खिलेश सोनी एवं सुधीर सोनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
Leave A Reviews