Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

टीकमगढ़-सागर रोड पर ट्रक और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत; चालक गंभीर


सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में टीकमगढ़-सागर रोड पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिमरिया नरवा के बीच बगरोही टीक के पास रात करीब 1 बजे ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है।

ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकराई बोलेरो

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार तीन लोग होशंगाबाद से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए।

बताया गया है कि ट्रक में राखड़ जैसी सामग्री भरी हुई थी। टक्कर के बाद दोनों वाहन आपस में फंस गए थे। उन्हें अलग करने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में आरक्षक दिनेश साहू ने तत्परता दिखाई। इसके बाद घायल बोलेरो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर कर दिया गया।

इस दुर्घटना में प्रमोद यादव और छतरपुर जिले के भगवां निवासी एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। दूसरे मृतक की पहचान की पुष्टि की जा रही है।

ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया और बाद में उन्हें परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बोरिंग मशीन से जुड़े काम करते थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। ट्रक चालक की तलाश और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Date & Time : 2026-11-28 07:23:02

Share:

Leave A Reviews

Related News