Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्यप्रदेश के बैतूल में भूकंप के हल्के झटके, 3.9 रही तीव्रता


बैतूल, 16 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9 बजकर 31 मिनट 2 सेकंड पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए।

बैतूल, 16 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9 बजकर 31 मिनट 2 सेकंड पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बैतूल जिला रहा, जो पचमढ़ी से करीब 68 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा में स्थित बताया गया है। इसका असर बैतूल और छिंदवाड़ा जिले की सीमा से लगे इलाकों में भी महसूस किया गया।

भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जिससे झटके सतह के करीब महसूस हुए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

भूकंप के कोऑर्डिनेट्स इस प्रकार दर्ज किए गए हैं। लैटिट्यूड 21.907 और लॉन्गिट्यूड 78.716 है।

भारत के भूकंपीय जोनिंग सिस्टम को 2025 में अपडेट किया गया, जिससे भूकंप की संभावना के आधार पर वर्गीकरण को 6 जोन तक बढ़ाया गया।

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी धरती की सतह मुख्य रूप से सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। ये प्लेट्स लगातार हरकत करती रहती हैं और अक्सर आपस में टकराती हैं। इस टक्कर के परिणामस्वरूप प्लेट्स के कोने मुड़ सकते हैं और अत्यधिक दबाव के कारण वे टूट भी सकती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर फैलने का रास्ता खोजती है और यही ऊर्जा जब जमीन के अंदर से बाहर आती है, तो भूकंप आता है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News