Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मध्यपूर्व जोखिमों के बावजूद सिंगापुर की आर्थिक वृद्धि बरकार, एआई से जुड़ी मांग का म‍िला सहारा


सिंगापुर, 25 मई (आईएएनएस)। सिंगापुर ने सोमवार को अपनी 2026 की आर्थिक वृद्धि का अनुमान दो प्रत‍िशत से चार प्रत‍िशत पर बरकरार रखा है। इसकी वजह पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर आर्थिक बढ़त रही, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी मांग की वजह से हुई। हालांकि, अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष से पैदा हुए जोखिमों ने वैश्विक आर्थिक स्थिति को थोड़ा अनिश्चित बना दिया है।

सिंगापुर, 25 मई (आईएएनएस)। सिंगापुर ने सोमवार को अपनी 2026 की आर्थिक वृद्धि का अनुमान दो प्रत‍िशत से चार प्रत‍िशत पर बरकरार रखा है। इसकी वजह पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर आर्थिक बढ़त रही, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी मांग की वजह से हुई। हालांकि, अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष से पैदा हुए जोखिमों ने वैश्विक आर्थिक स्थिति को थोड़ा अनिश्चित बना दिया है।

व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एमटीआई) ने बताया कि साल 2026 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 6 प्रत‍िशत बढ़ी है। यह पिछले तिमाही की 5.7 प्रत‍िशत वृद्धि से भी ज्यादा है। इस बढ़त में थोक व्यापार, मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन), और वित्त और बीमा क्षेत्रों का अच्छा प्रदर्शन शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि एआई से जुड़ी मजबूत मांग ने विकास को लगातार सहारा दिया है। लेकिन दूसरी तरफ, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल और उससे जुड़े उत्पादों की कीमतें बढ़ गईं और उनकी कमी भी हुई। इसका असर कुछ क्षेत्रों पर पड़ा। खासकर थोक व्यापार के ईंधन और केमिकल वाले हिस्से और मैन्युफैक्चरिंग के केमिकल सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एमटीआई ने फरवरी में अपना 2026 का विकास अनुमान एक प्र‍त‍िशत से तीन प्रत‍िशत बढ़ाकर दो प्र‍त‍िशत से चार प्र‍त‍िशत किया था। उस समय उम्मीद थी कि 2025 की चौथी तिमाही में एआई निवेश के चलते जो मजबूत ग्रोथ शुरू हुई थी, वह 2026 तक जारी रहेगी। साथ ही, बड़े देशों की विस्तारवादी आर्थिक नीतियां भी विकास को सहारा देंगी, लेकिन तब से वैश्विक आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है, खासकर इस संघर्ष के शुरू होने के बाद से।

फिर भी मंत्रालय ने कहा कि एआई से जुड़ी मांग अभी भी मजबूत है और यह पूरे साल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं को समर्थन देती रहेगी।

इससे पहले, 19 मई को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान लगाया था कि 2026 में सिंगापुर की आर्थिक वृद्धि घटकर 3.5 प्रत‍िशत रह सकती है और 2027 में 2.7 प्रत‍िशत तक जा सकती है। इसका कारण मध्य पूर्व संघर्ष से बढ़ती ऊर्जा कीमतें और वैश्विक सप्लाई चेन पर असर बताया गया।

आईएमएफ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि युद्ध से पहले यह उम्मीद थी कि 2026 से विकास धीरे-धीरे कम होगा, क्योंकि निजी निवेश और निर्यात सामान्य स्तर पर आ जाएंगे। यह रिपोर्ट सिंगापुर के अधिकारियों और अन्य पक्षों के साथ मई 7 से मई 18 तक हुई 2026 आर्टिकल आईवी कंसल्टेशन के बाद जारी की गई थी।

--आईएएनएस

एवाई/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News