Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मदुरै ज्वेलरी डकैती का मुख्य आरोपी निशांत गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी


मदुरै, 17 नवंबर (आईएएनएस)। मदुरै के ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की डकैती के मुख्य आरोपी निशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे धर्मपुरी से पकड़ने के बाद मदुरै लाया गया, जहां मेडिकल जांच के लिए सरकारी राजाजी अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे रिमांड की कार्यवाही के लिए अदालत में पेश करेगी।

मदुरै, 17 नवंबर (आईएएनएस)। मदुरै के ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की डकैती के मुख्य आरोपी निशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे धर्मपुरी से पकड़ने के बाद मदुरै लाया गया, जहां मेडिकल जांच के लिए सरकारी राजाजी अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे रिमांड की कार्यवाही के लिए अदालत में पेश करेगी।

मदुरै के प्रसिद्ध तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुई इस बड़ी डकैती ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी। डकैती के बाद से ही मुख्य आरोपी निशांत फरार चल रहा था। पुलिस की विशेष टीम पिछले पांच दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, निशांत बेंगलुरु से सलेम जा रही एक निजी लग्जरी बस में यात्रा कर रहा था। धर्मपुरी के अधियमन कोट्टई इलाके में सेसमपट्टी बाईपास के पास बस को रोका गया। बताया जा रहा है कि बस चालक को निशांत के व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अधियमन कोट्टई पुलिस ने बस को घेर लिया। पुलिस को देखकर निशांत ने बस की खिड़की से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे चारों ओर से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मदुरै से गई विशेष पुलिस टीम धर्मपुरी पहुंची और उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद निशांत को मदुरै लाया गया और पूछताछ के लिए एसएस कॉलोनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां पुलिस ने उससे डकैती की योजना, वारदात में शामिल अन्य लोगों और चोरी किए गए सोने के बारे में विस्तार से पूछताछ की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने निशांत को मेडिकल जांच के लिए सरकारी राजाजी अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे अदालत में पेश करने और न्यायिक हिरासत में भेजने की औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने इससे पहले निशांत की गर्लफ्रेंड और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मीनाक्षी तथा उसके पिता सुरेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, मीनाक्षी पर इस डकैती की योजना बनाने का आरोप है, जबकि उसके पिता सुरेश पर सबूत मिटाने और चोरी का माल छिपाने में मदद करने का आरोप है। पुलिस का मानना है कि इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Date & Time : 2026-11-17 08:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News