Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महाकाल की शरण में पहुंचे सौरभ राज जैन और अर्पित रांका, 'मेरे कृष्ण' की सफलता के लिए की विशेष प्रार्थना


उज्जैन, 22 जून (आईएएनएस)। टीवी जगत के लोकप्रिय कलाकार सौरभ राज जैन और अर्पित रांका ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में हिस्सा लिया और अपने आगामी शो 'मेरे कृष्ण' की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

उज्जैन, 22 जून (आईएएनएस)। टीवी जगत के लोकप्रिय कलाकार सौरभ राज जैन और अर्पित रांका ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में हिस्सा लिया और अपने आगामी शो 'मेरे कृष्ण' की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद अर्पित रांका ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उनका मानना है कि बाबा महाकाल के दरबार में कोई अपनी इच्छा से नहीं आता, बल्कि बाबा स्वयं अपने भक्तों को बुलाते हैं।

उन्होंने अपने बयान में कहा, ''बाबा के दरबार में मैं आता नहीं हूं, मुझे बाबा खुद बुलाते हैं, क्योंकि यहां आप उनके बिन बुलाए नहीं आ सकते। अपने ऊपर बाबा की कृपा देख मेरी आंखों में खुशी के आंसू आने लगते हैं। इस प्यार को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरे आने वाले शो 'मेरे कृष्ण' की टीम मेरे साथ आई है। शो के दोनों प्रोड्यूसर और सौरभ राज, जो शो में कृष्ण बने हैं, मेरे साथ हैं।''

वहीं सौरभ राज जैन ने भी भस्म आरती के दिव्य अनुभव को आईएएनएस संग साझा किया। उन्होंने कहा, ''भस्म आरती के अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जो अनुभूति यहां आकर और साक्षात महाकाल के दर्शन करके प्राप्त होती है, वह बेहद आनंददायक होती है। यह एक ऐसी भावना है, जिसे केवल महसूस किया जा सकता है।"

अगर बात करें सौरभ राज जैन के करियर की, तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने से मिली। इस किरदार से वह घर-घर में कृष्ण के रूप में मशहूर हो गए। इसके अलावा, उन्होंने 'देवों के देव...महादेव' में भगवान विष्णु, भगवान राम, भगवान कृष्ण और दत्तात्रेय की भूमिकाएं निभाईं। 'महाकाली' में, उन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया। सौरभ 'उतरन', 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'पोरस', 'पटियाला बेब्स', 'कसम से' और 'राधाकृष्ण' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 'नच बलिए 9' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया।

वहीं अर्पित रांका ने भी अपने दमदार अभिनय से टीवी जगत में खास पहचान बनाई। उन्हें सबसे बड़ी सफलता 'महाभारत' में दुर्योधन की भूमिका निभाने से मिली। इसके बाद उन्होंने 'राधाकृष्ण' में कंस का किरदार निभाया। वह 'चंद्र नंदिनी', 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'ब्रह्मराक्षस', 'देवी आदि पराशक्ति', 'जय कन्हैया लाल की' और 'स्वराज' जैसे कई शोज में नजर आ चुके हैं।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News