Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी भीषण आग, 14 दोपहिया वाहन जलकर खाक


भिवंडी. महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित खांडूपाड़ा इलाके में बुधवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में रहने वाले लोगों को अपनी जान बचाने के लिए छत पर जाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि उमर अपार्टमेंट के 25 फ्लैट में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान पार्किंग में लगी आग और धुएं का पता चला। लोगों ने अपने परिवार के साथ टेरिस पर पहुंचकर जान बचाई।

इस घटना में पार्किंग में खड़े 14 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। धुएं की वजह से कुछ बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने की शिकायत भी सामने आई है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खांडूपाड़ा इलाके के उमर अपार्टमेंट में तेज लपटें आग की तीव्रता बयां कर रही थीं। इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह काला पड़ गया, जबकि दूसरे हिस्से पर लगा पुराना रंग अभी भी दिखाई दे रहा है।

स्थानीय निवासी अब्दुल शेख ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मैं सुबह करीब 4 बजे जागा और मुझे कुछ हलचल सुनाई दी। जब मैंने दरवाजा खोला, तो हर तरफ धुआं ही धुआं था। बाद में, मैंने खिड़की से बाहर देखा और मुझे ऊपर छत पर जाने के लिए कहा गया। मैं अपने बच्चों को छत पर ले गया क्योंकि नीचे आने का कोई रास्ता नहीं था। नीचे का पूरा इलाका आग की चपेट में था।"

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने की जानकारी मिलने के बाद भिवंडी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने की सूचना मिलते ही शांतिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आग का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है।a

Date & Time : 2026-09-16 10:25:03

Share:

Leave A Reviews

Related News