Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महाराष्ट्र : एनसीपी विलय की अटकलों पर उमेश पाटिल ने लगाया विराम, बोले- दोनों गुटों के बीच कोई बातचीत नहीं


पुणे, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने स्पष्ट किया है कि दोनों गुटों के बीच विलय को लेकर न तो कोई औपचारिक और न ही अनौपचारिक बातचीत चल रही है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि पार्टी से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने से पहले संबंधित नेताओं से उनकी पुष्टि अवश्य की जाए।

पुणे, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने स्पष्ट किया है कि दोनों गुटों के बीच विलय को लेकर न तो कोई औपचारिक और न ही अनौपचारिक बातचीत चल रही है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि पार्टी से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने से पहले संबंधित नेताओं से उनकी पुष्टि अवश्य की जाए।

दरअसल, हाल ही में पुणे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के आवास पर पार्टी के कुछ विधायकों की मुलाकात के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमेश पाटिल ने कहा कि सुनेत्रा पवार पार्टी की वरिष्ठ नेता, राज्य की उपमुख्यमंत्री, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुणे जिले की पालकमंत्री हैं। ऐसे में पार्टी विधायकों का उनसे मुलाकात करना सामान्य राजनीतिक और प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े कई विकासात्मक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करनी होती है। इनमें जिला योजना समिति के कार्य, विकास परियोजनाएं और लंबित सरकारी काम शामिल होते हैं। ऐसे मामलों को लेकर नेताओं से मुलाकात को एनसीपी के दोनों गुटों के विलय से जोड़ना उचित नहीं है।

उमेश पाटिल ने कहा कि पार्टी पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि विलय को लेकर कोई चर्चा नहीं चल रही है। इसके बावजूद लगातार इस संबंध में खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रिया सुले और रोहित पवार भी सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके सामने विलय का कोई प्रस्ताव नहीं आया है और इस विषय पर किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने राजनीतिक हितों को साधने और निजी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। ऐसे लोग मीडिया के माध्यम से गलत संदेश देकर भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

मीडिया पर आरोप लगाने संबंधी सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि उनका उद्देश्य मीडिया की आलोचना करना नहीं है, बल्कि उन लोगों की ओर ध्यान दिलाना है जो राजनीतिक कारणों से गलत सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया संस्थानों को ऐसे स्रोतों से प्राप्त जानकारी की सत्यता की जांच करनी चाहिए।

पाटिल ने कहा कि पार्टी से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण खबर को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले पार्टी के अधिकृत प्रवक्ताओं या वरिष्ठ नेताओं से पुष्टि कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना ठोस जानकारी और आधिकारिक पुष्टि के पार्टी के बारे में खबरें नहीं चलानी चाहिए।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Date & Time : 2026-11-13 23:20:02

Share:

Leave A Reviews

Related News