Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महाराष्ट्र: हिट एंड रन मामले में नामी कारोबारी गिरफ्तार, पिता की मौत, बेटा गंभीर


उल्हासनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र ठाणे जिले उल्हासनगर में हुए एक सनसनीखेज हिट एंड रन मामले में कल्याण के नामी स्वर्ण व्यवसायी अविनाश मुथा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस हादसे में देवेंद्र सिंह राजपूत की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे संजय सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उल्हासनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र ठाणे जिले उल्हासनगर में हुए एक सनसनीखेज हिट एंड रन मामले में कल्याण के नामी स्वर्ण व्यवसायी अविनाश मुथा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस हादसे में देवेंद्र सिंह राजपूत की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे संजय सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उल्हासनगर-1 स्थित बिर्ला गेट के सामने हुई। देवेंद्र सिंह राजपूत अपने बेटे संजय सिंह राजपूत के साथ दोपहिया वाहन से शहाड़ स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो कार चालक ने कुछ दूरी पर वाहन रोका। हालांकि, आरोप है कि चालक ने वाहन पीछे लिया और घायल वृद्ध के ऊपर से दोबारा कार निकालते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र सिंह राजपूत को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे संजय सिंह राजपूत की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

मामले में कार्रवाई करते हुए उल्हासनगर पुलिस ने आरोपी अविनाश मुथा को गिरफ्तार कर लिया है तथा दुर्घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

इस बीच मृतक के परिजनों ने एक पुलिस अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने उल्हासनगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) से शिकायत की है।

डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद कल्याण और उल्हासनगर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। नागरिकों और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News