Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने लोगों के नाम अपने संदेश में कहा कि वासु बारस और धनतेरस से शुरू होने वाली दीपावली का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने दीपावली के इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई देते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

राज्यपाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से महाराष्ट्र के सभी नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "नमस्ते, दीपावली के पावन अवसर पर मैं महाराष्ट्र के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली के इस शुभ अवसर पर मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"

उन्होंने दीपावली को प्रकाश, आशा, आनंद और समृद्धि का त्योहार बताते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। राज्यपाल ने कामना की कि भगवान धन्वंतरि हम सभी को उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां प्रदान करें। देवी महालक्ष्मी की कृपा से हर परिवार में शांति, सुख, समृद्धि और आनंद का वास हो, यही उनकी मंगलकामना है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में राज्य में सूखे की स्थिति का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य के अनेक तालुकों में सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में हमारा दायित्व है कि हम किसान भाई और बहनों के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हम जरूरतमंदों और संकट में फंसे लोगों के साथ खड़े हों और उनकी मदद के लिए आगे आएं।

राज्यपाल ने दीपावली के अवसर पर स्वच्छता और सकारात्मकता का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें स्वच्छता और सकारात्मकता का भी संदेश देती है। हम अपने घरों के साथ-साथ गांवों, शहरों और सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लें। उन्होंने पर्यावरण, वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण के अनुकूल तरीके से दीपावली मनानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बना रहे।

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-05 23:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News