Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महाराष्ट्रः चंद्रपुर में डीजल से भरा टैंकर और लोनावला में केले से भरा पिकअप पलटा, नौ घायल


मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर और लोनावला में 3 अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 9 लोगों के घायल हुए हैं। चंद्रपुर में डीजल से भरा टैंकर तो लोनावला में केले से भरा पिकअप पलट गया।

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर और लोनावला में 3 अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 9 लोगों के घायल हुए हैं। चंद्रपुर में डीजल से भरा टैंकर तो लोनावला में केले से भरा पिकअप पलट गया।

लोनावला में मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक पर अलग-अलग स्थानों पर दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा केले से लदे पिकअप और टेंपो का हुआ जबकि दूसरे हादसे में बस और ट्रक की टक्कर हुई है। सोमवार और मध्यरात्रि 3 बजे मुंबई की ओर जाने वाले कनेक्टिंग लिंक पर केले से लदे एक पिकअप संग हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया, जिसके चलते पिकअप पलट गया। इस हादसे में चालक समीर शेख घायल हो गया। उसका इलाज खोपोली नगरपालिका अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद पिकअप में लदे केले बड़ी मात्रा में सड़क पर बिखर गए, जिसके चलते कनेक्टिंग लिंक पर सड़क पर केले ही केले नजर आ रहे थे। इसके अलावा, मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक पर बस-ट्रक की टक्कर में 6 से 7 लोग घायल हुए हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चंद्रपुर-बल्लारपुर मार्ग पर डीजल टैंकर पलटने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद सड़क पर हजारों लीटर डीजल ऐसे बह रहा था, मानो पानी बह रहा है। पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभल लिया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

चंद्रपुर से बल्लारपुर की ओर जा रहा डीजल कैप्सूल टैंकर बल्लारपुर बायपास मार्ग पर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के सामने अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। डीजल से भरा टैंकर सड़क के बीचोंबीच पलट जाने से चंद्रपुर-बल्लारपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

टैंकर पलटने के बाद सड़क पर डीजल फैलने लगा। इसी दौरान आसपास मौजूद नागरिक डीजल बर्तनों में भरने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। दुर्घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने से स्थिति और गंभीर होने की आशंका पैदा हो गई थी। डीजल के सड़क पर फैलने के कारण आग लगने का खतरा भी बना हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुर शहर पुलिस और रामनगर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित किया और प्रभावित मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रण में लिया गया। पुलिस की समयसूचकता और मौके पर तत्काल की गई कार्रवाई के चलते संभावित बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद मिली। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Date & Time : 2026-10-06 12:30:05

Share:

Leave A Reviews

Related News