Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महिला डीपीएल 2026: नॉर्थ दिल्ली का विजयी आगाज, ईस्ट दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा


नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 की शानदार शुरुआत की है। शुक्रवार को टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 9 विकेट से हराया।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 की शानदार शुरुआत की है। शुक्रवार को टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 9 विकेट से हराया।

नॉर्थ दिल्ली ने 102 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 14.5 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को नॉर्थ दिल्ली की अनुशासित गेंदबाजी के सामने रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा और टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा सकी।

ईस्ट दिल्ली की शुरुआत खराब रही और सिर्फ 17 रन पर ही टीम ने अपने 2 अहम विकेट गंवा दिए। वंशिका लीला और सोनाक्षी ने पारी को संभालने की कोशिश की और तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े, जिससे ईस्ट दिल्ली को एक अच्छा स्कोर बनाने की उम्मीद जगी। हालांकि, 10वें ओवर में लीला के आउट होने से मैच का रुख फिर बदल गया। आउट होने से पहले उन्होंने 24 गेंदों में 26 रन बनाए। इसके बाद ईस्ट दिल्ली ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। पूर्वा सिवाच ने 20 रनों का योगदान दिया। टीम की छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सकीं।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी में नजमा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि रेशिका बेनीवाल ने भी 25 रन देकर दो विकेट झटके। अपेक्षा आनंद ने बहुत किफायती गेंदबाजी की और तीन ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट निकाला। जीत के लिए 102 रनों का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उपासना यादव का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन टीम ने इस शुरुआती झटके का असर अपनी लय पर नहीं पड़ने दिया।

शिवी शर्मा और अर्चना ने लक्ष्य का पीछा करने की जिम्मेदारी संभाली और आत्मविश्वास के साथ ईस्ट दिल्ली की गेंदबाजी का सामना किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और मैच को पूरी तरह से ईस्ट दिल्ली राइडर्स की पकड़ से दूर कर दिया।

शिवी ने शानदार अर्धशतक पूरा किया और संयमित पारी खेलकर लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। दूसरे छोर पर अर्चना ने उनका बेहतरीन साथ दिया और 32 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहीं।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News