पर्थ/सिडनी, 14 मार्च (आईएएनएस)। चीन और साउथ कोरिया ने एएफसी महिला एशियन कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। चीन ने चीनी ताइपे को 2-0 से हराया, जबकि साउथ कोरिया ने उज्बेकिस्तान को 6-0 से रौंदा। इसके साथ ही दोनों टीमों ने 2027 में होने वाले फीफा महिला वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
![]()
पर्थ/सिडनी, 14 मार्च (आईएएनएस)। चीन और साउथ कोरिया ने एएफसी महिला एशियन कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। चीन ने चीनी ताइपे को 2-0 से हराया, जबकि साउथ कोरिया ने उज्बेकिस्तान को 6-0 से रौंदा। इसके साथ ही दोनों टीमों ने 2027 में होने वाले फीफा महिला वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
शनिवार को चीन ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे को अतिरिक्त समय में पहुंचे मुकाबले में 2-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। चीन की टीम मुकाबले में शुरुआत से ही हावी नजर आई। वांग शुआंग को लगा कि उन्होंने 39वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिला दी है, लेकिन वीएआर रिव्यू के बाद उस गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया। दूसरे हाफ में भी चीन का दबदबा कायम रहा, लेकिन टीम निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकी।
मैच का पहला गोल 94वें मिनट में आया, जब वांग के पास पर शाओ जिकिन ने पेनल्टी एरिया के बीच से गोल कर दिया। इसके बाद 112वें मिनट में शाओ ने एक पेनल्टी हासिल की, पर वुरिगुमुला की स्पॉट किक को गोलकीपर ने रोक लिया। अतिरिक्त समय के आखिरी दो मिनट में गोल के साथ ही चीन की जीत पक्की हो गई। जिन कुन दाईं ओर से तेजी से आगे बढ़ीं और चेन यिंग-हुई को अपना ही गोल करने पर मजबूर कर दिया।
इस जीत के बाद चीन ने अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखते हुए 10वां महाद्वीपीय खिताब जीतने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। हालांकि, अगले मैच में टीम को वांग के बिना खेलना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें लगातार दूसरे मैच में पीला कार्ड मिला है और इसके कारण वह अगले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले में चीन का सामना मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। चीन ने 2027 में होने वाले फीफा महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
वहीं, साउथ कोरिया ने सिडनी में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में उज्बेकिस्तान को 6-0 से हराया। साउथ कोरिया ने पूरी तरह से मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और विपक्षी टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। उज्बेकिस्तान के एक शॉट के मुकाबले साउथ कोरिया ने 26 शॉट लगाए। सोन ह्वा-योन ने 9वें मिनट में साउथ कोरिया के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद 20वें मिनट में यू-जिन ने लंबी दूरी से एक और गोल दागा। पार्क सू-जियोंग, जी सो-यून और सब्स्टीट्यूट ली यून-यंग ने दूसरे हाफ में गोल किए, जिसके बाद जांग सेल-गी ने आखिर में एक पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर लाइन को 6-0 कर दिया। साउथ कोरिया रविवार को जापान और फिलीपींस के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी।
--आईएएनएस
एसएम/डीकेपी
Leave A Reviews