Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महिला टी20 विश्व कप: ब्राइस बहनों का कमाल, स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 41 रन से हराया


मैनचेस्टर, 13 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप का दूसरा मुकाबला शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। स्कॉटलैंड ने आयरलैंड पर 41 रनों की जीत के साथ विश्व कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में स्कॉटलैंड की यह पहली जीत है।

मैनचेस्टर, 13 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप का दूसरा मुकाबला शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। स्कॉटलैंड ने आयरलैंड पर 41 रनों की जीत के साथ विश्व कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में स्कॉटलैंड की यह पहली जीत है।

आयरलैंड को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य मिला था। आयरलैंड 19.1 ओवर में 120 रन पर सिमट गई और 41 रन से मैच हार गई। आयरलैंड की तरफ से विकेटकीपर एमी हंटर ने 36 गेंदों पर सर्वाधिक 39 रन की पारी खेली। इसके अलावा, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 33 रन बनाए। आयरलैंड की 7 बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सकीं।

स्कॉटलैंड की तरफ से कर्स्टी गॉर्डन और कैथरीन फ्रेजर ने 3-3 विकेट लिए। कप्तान कैथरिन ब्राइस ने 2 विकेट लिए।

आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 161 रन बनाए थे। स्कॉटलैंड की पारी में ब्राइस बहनों का अहम योगदान रहा था। कप्तान कैथरीन ब्राइस ने 39 गेंदों पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 60 रन की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज सारा ब्राइस ने 35 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली थी। सारा ने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया था। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए बेहद अहम 106 रन की साझेदारी हुई थी। इसके अलावा सलामी बल्लेबाजों डार्सी कार्टर ने 14 और कैथरीन फ्रेजर ने 15 रन बनाए थे।

आयरलैंड के लिए आवा कैनिंग ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे, एमी मैगुइरे और अर्लीन केली ने 1-1 विकेट लिए।

स्कॉटलैंड के लिए विश्व कप अभियान की शुरुआत शानदार रही है और टीम आगे के मैचों में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं आयरलैंड को अगले मैचों में अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। खासकर, बल्लेबाजी पर टीम को ध्यान देना होगा।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News