Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महिला टी20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत लिया बल्लेबाजी का फैसला


साउथेम्प्टन, 16 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

साउथेम्प्टन, 16 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने कहा, "हम बल्लेबाजी करेंगे। पिच भी वैसी ही है जैसी पिछले दिन थी और मुझे लगता है कि यह काफी हद तक वैसा ही खेलेगी। हम बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन हां, इस पर सिर्फ 40 ओवर खेले गए हैं, तो उम्मीद है कि यह काफी अच्छी रहेगी। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। हमारे पास इस मैच में वापसी का मौका है।"

श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू ने कहा, "अगर हम टॉस जीतते तो शायद पहले गेंदबाजी का फैसला करते। अलग ग्राउंड पर ढलना आसान नहीं है, लेकिन एक पेशेवर टीम के तौर पर, हमें उस माहौल में संतुलन बनाना होगा। हमें अपना श्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। यही सबसे जरूरी बात है। हम तीन बदलावों के साथ जा रहे हैं। हमें अपनी गेंदबाजी को बेहतर करने की जरूरत है।"

दोनों टीमें का यह दूसरा ग्रुप मैच है। न्यूजीलैंड को अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि श्रीलंका को अपने पहले मैच में इंग्लैंड से 87 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: चमारी अथापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या, निमाशा मीपेज।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इजी शार्प, जेस केर, नेन्सी पटेल, रोजमेरी मैयर, ब्री इलिंग।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News