Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महिला वनडे: 28 बाउंड्री के साथ कप्तान हेली मैथ्यूज ने कूटे 182 रन, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 99 रन से रौंदा


हरारे, 24 सितंबर (आईएएनएस)। 'प्लेयर ऑफ द मैच' हेली मैथ्यूज की 182 रनों की यादगार पारी के दम पर वेस्टइंडीज की महिला टीम ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 99 रन से दमदार जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

हरारे, 24 सितंबर (आईएएनएस)। 'प्लेयर ऑफ द मैच' हेली मैथ्यूज की 182 रनों की यादगार पारी के दम पर वेस्टइंडीज की महिला टीम ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 99 रन से दमदार जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों के खेल में 6 विकेट खोकर 299 रन बनाए। कप्तान हेली मैथ्यूज ने रियालियाना ग्रिमंड के साथ पहले विकेट के लिए 140 गेंदों में 128 रन की साझेदार की। ग्रिमंड 8 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मैथ्यूज ने मोर्चा संभाला।

हेली मैथ्यूज ने शेमेन कैंपबेल (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन, जबकि चिनेल हेनरी (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन जुटाकर टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। मैथ्यूज 156 गेंदों में 2 छक्कों और 26 चौकों के साथ 182 रन बनाकर आउट हुईं।

विपक्षी खेमे से फ्रांसिस्का चिपारे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि टेंडाई मकुशा, न्याशा ग्वांजुरा और बेलोवेद बीजा ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 43.3 ओवरों में 200 रन पर सिमट गई। मोडेस्टर मुपाचिकवा ने शार्ने मेयर्स के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। शार्ने 21 रन बनाकर आउट हुईं। 51 के स्कोर तक केलिस न्धलोवु (15) भी अपना विकेट गंवा बैठीं।

यहां से मुपाचिकवा ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन जुटाकर टीम का शतक पूरा करवाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। मुपाचिकवा के रूप में टीम को अंतिम झटका लगा, जो 106 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 86 रन बनाकर आउट हुईं। विपक्षी खेमे से आलिया एलीन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जैनिलिया ग्लासगो, अश्विनी मुनिसार और एफी फ्लेचर ने 2-2 विकेट चटकाए।

दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज के शेष मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 27 और 30 सितंबर को खेले जाने हैं, जिसके बाद 3, 5 और 7 अक्टूबर को टी20 सीरीज के तीन मैच हरारे स्थित ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होंगे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-24 20:35:11

Share:

Leave A Reviews

Related News