Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महिला वनडे: पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर श्रीलंकाई महिला टीम ने 2-1 से जीती सीरीज


हंबनटोटा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मेजबान टीम ने मंगलवार को महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम खेले गए सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 8 विकेट से दमदार जीत दर्ज की।

हंबनटोटा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मेजबान टीम ने मंगलवार को महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम खेले गए सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 8 विकेट से दमदार जीत दर्ज की।

इससे पहले, पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 5 विकेट से अपने नाम किया था, लेकिन श्रीलंका ने अगला मुकाबला जीतकर अंतिम मैच को निर्णायक बना दिया था।

मंगलवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 40 ओवरों में सिर्फ 187 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 10 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। तीनों विकेट दूसरे ओवर में गिरे, जिन्हें चेतना विमुक्ति ने अपने नाम किए।

यहां से मुनीबा अली ने गुल फिरोजा के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिशि की। गुल फिरोजा 35 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मुनीबा अली ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, नजीहा अल्वी ने 30 रन और कप्तान सना फातिमा ने 41 रन टीम के खाते में जोड़े। श्रीलंका के लिए चेतना, काश्वी दिलहारी और चामरी अट्टापट्टू ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि इनको रणवीरा ने 1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 37.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। विष्मी गुणरत्ने ने कप्तान अट्टापट्टू के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन जुटाए। विष्मी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद अट्टापट्टू ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। अट्टापट्टू 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। यहां से हर्षिता ने हसिनी परेरा के साथ तीसरे विकेट के लिए 106 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

हर्षिता ने 92 गेंदों में 11 चौकों के साथ नाबाद 71 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा ने 77 गेंदों में 8 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए फातिमा सना और उम्म-ए-हानी ने 1-1 विकेट निकाला।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News