Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से राजकली बसोर के जीवन में आया बदलाव, धुएं से मिली राहत और बढ़ा सुकून

सेवा संकल्प अभियान- सेवा की कहानी

मैहर. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मैहर जिले के वार्ड क्रमांक 24 निवासी श्रीमती राजकली बसोर के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें खाना पकाने के लिए लकड़ियां बीनने और उनके धुएं से होने वाली परेशानियों से राहत मिली है.

श्रीमती बसोर बताती हैं कि पहले खाना बनाने के लिए लकड़ियां इकट्ठा करनी पड़ती थीं. चूल्हे के धुएं से आंखों और स्वास्थ्य पर असर पड़ता था. धुएं के कारण बच्चों को भी सांस लेने में परेशानी होती थी. कई बार खाना बनाते समय हाथ भी जल जाता था. लकड़ियों की व्यवस्था करने में समय और मेहनत दोनों लगते थे.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस मिलने से उनका जीवन काफी आसान हो गया है. वे सुविधाजनक तरीके से खाना बना लेती हैं और बचा हुआ समय बच्चों की देखभाल सहित अन्य जरूरी कामों में लगा पाती हैं. उन्होंने बताया कि “अब खाना बनाने में बहुत सुकून मिलता है. काम भी अच्छे से कर लेते हैं और बच्चों का भी ख्याल रख पाते हैं. अब कोई परेशानी नहीं है.”

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से मिली इस सुविधा के लिए श्रीमती राजकली बसोर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.

Date & Time : 2026-09-19 07:07:59

Share:

Leave A Reviews

Related News