Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सेवा संकल्प अभियान के तहत मैहर से निकली सेवा ज्योति संकल्प यात्रा


मैहर जिला मुख्यालय पर मां शारदा मंदिर मार्ग स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने कार पार्किंग परिसर में जिला स्तरीय 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्य और सेवा ज्योति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने दिलाया 2047 का संकल्प

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। दिल्ली के मुख्य समारोह में ज्योति प्रज्ज्वलन के उपरांत मैहर में भी सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया।

तीनों विधानसभाओं के लिए रथ रवाना

कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित सेवा ज्योति की मशाल से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए तीन संकल्प कलश रथों को विधायक और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा मैहर, अमरपाटन और रामनगर ब्लॉक के साथ अमदरा व आसपास के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के कार्यों और प्रमुख योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।

सेवा संकल्प की दिलाई गई शपथ

सभा के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उपस्थित नागरिकों और अधिकारियों को जनसेवा तथा कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इस मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 'बदलते दौर का मध्यप्रदेश' और 'मैहर की विकास गाथा' पुस्तिकाओं का वितरण किया गया, जिसमें मां शारदा लोक निर्माण और जिले की प्रमुख विकास योजनाओं का विवरण संकलित है।

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी व तारा पटेल, कमलेश सुहाने, विकास तिवारी, सुरजीत शिवहरे, सत्यभान सिंह, सूर्यप्रकाश चौरसिया, नितिन ताम्रकार और कुलदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Date & Time : 2026-10-07 10:44:03

Share:

Leave A Reviews

Related News