Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों में उत्साह, सीएम के दौरे और शगुन की राशि को लेकर खुशी


मैहर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे और रक्षाबंधन के अवसर पर मिलने वाले उपहार को लेकर लाड़ली बहनों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं का कहना है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए रोजमर्रा के घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

मैहर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे और रक्षाबंधन के अवसर पर मिलने वाले उपहार को लेकर लाड़ली बहनों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं का कहना है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए रोजमर्रा के घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

रक्षाबंधन के मौके पर मिलने वाले शगुन को लेकर भी महिलाओं में खुशी है। इस राशि से वे अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीद सकेंगी और त्योहार को पहले से ज्यादा उत्साह के साथ मना पाएंगी।

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने वाली नाजिया बेगम ने सरकार से मिलने वाली राशि को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें हर महीने उस तारीख का बेसब्री से इंतजार रहता है, जिस दिन राशि उनके खाते में आती है। खाते में आने वाली रकम कभी बच्चों की जरूरतों पर खर्च होती है तो कभी घर के जरूरी कामों में इस्तेमाल की जाती है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में यह आर्थिक सहायता काफी उपयोगी होती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इंतजार रहता है कि 15 तारीख कब आएगी और कब उनके खाते में पैसा आएगा, ताकि वह उसे अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकें। मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताते हुए नाजिया ने कहा कि महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक सहायता देने के लिए वह उनका धन्यवाद करती हैं।

पूर्णिमा शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं और उनके परिवारों के लिए काफी उपयोगी है। इस राशि का इस्तेमाल बच्चों की स्कूल फीस, पति की जरूरतों और घर-परिवार से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में किया जाता है। उनके लिए यह पैसा मुख्य रूप से बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में खर्च होता है।

उन्होंने कहा कि घर की महिलाओं के पास आने वाली आर्थिक सहायता का बड़ा हिस्सा परिवार की आवश्यकताओं पर ही खर्च होता है। बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों के लिए मिलने वाली यह राशि उनके लिए महत्वपूर्ण है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिलने वाले शगुन को लेकर पूर्णिमा शुक्ला ने खास उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदने के लिए मिलने वाली राशि महिलाओं के लिए खुशी का अवसर है।

उन्होंने कहा कि इस शगुन से वे अपने भाइयों के लिए राखियां और मिठाइयां खरीद सकेंगी। रक्षाबंधन पहले से ही भाई-बहन के रिश्ते का महत्वपूर्ण त्योहार है और इस अवसर पर मिलने वाली सहायता से उनकी खुशी और बढ़ गई है। खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि बहनों के बारे में सोचते हुए यह राशि देने का फैसला सराहनीय है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News