Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैं सड़क निर्माण के खिलाफ नहीं, विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना सही नहीं : सोहा अली खान


मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई को लेकर अभिनेत्री सोहा अली खान ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसकी कीमत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं चुकाई जानी चाहिए।

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई को लेकर अभिनेत्री सोहा अली खान ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसकी कीमत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं चुकाई जानी चाहिए।

मंगलवार को सोहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने नाना-नानी पार्क से जुड़ी पुरानी यादों के साथ पेड़ों की कटाई और इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले असर के बारे में बात की।

सोहा ने कहा, ''करीब 25 साल पहले नाना-नानी पार्क की जगह सिर्फ कचरे का ढेर हुआ करता था। बाद में वर्सोवा के स्थानीय लोगों ने मिलकर इस जगह की सफाई की, यहां पेड़ लगाए और हर गर्मी में उन्हें पानी देकर उनकी देखभाल की। लोगों की मेहनत से यह जगह धीरे-धीरे हरे-भरे पार्क में बदल गई, लेकिन पिछले हफ्ते बीएमसी ने अचानक यहां पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। इसकी वजह नए वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए इंटरचेंज बनाने की योजना है।''

मुंबई में ट्रैफिक की समस्या को लेकर सोहा ने वीडियो में कहा, ''शहर को सड़कों की जरूरत है और यहां ट्रैफिक की परेशानी भी रियल है। वर्सोवा-मड ब्रिज प्रोजेक्ट से 22 किलोमीटर का सफर घटकर सिर्फ 1.5 किलोमीटर रह जाएगा। हाईकोर्ट ने भी इस प्रोजेक्ट को जनहित से जुड़ा जरूरी काम बताया था और इसके लिए बीएमसी को 1,237 मैंग्रोव हटाने की अनुमति दी थी।''

उन्होंने कहा, ''पेड़ों की कटाई के पक्ष में यह तर्क दिया जा सकता है कि इससे लोगों का समय बचेगा, ईंधन की खपत कम होगी और उनका सफर आसान होगा, लेकिन नाना-नानी पार्क के मामले में 184 पेड़ों को काटने और 164 पेड़ों को हटाने की योजना है। इस पार्क के कुल 348 पेड़ों पर असर पड़ेगा, जिसे स्थानीय लोगों ने अपनी मेहनत से तैयार किया था।''

सोहा ने कहा, ''स्थानीय निवासी इस कार्रवाई का कड़ा विरोध कर रहे हैं, लेकिन बीएमसी का तर्क है कि जिस जमीन पर पार्क मौजूद है, वह पहले से ही सड़क निर्माण के लिए आरक्षित थी। पिछले 25 साल में इस जमीन का इस्तेमाल नहीं किया गया।''

पेड़ों को दूसरी जगह लगाने की योजना पर सवाल उठाते हुए सोहा ने मुंबई में हुए पिछले बड़े अदालती ऑडिट का जिक्र किया और कहा, ''इस ऑडिट में सामने आया था कि दूसरी जगह लगाए गए आधे से ज्यादा पेड़ या तो मर चुके थे या उनकी हालत खराब थी। ऐसे में पेड़ों को दूसरी जगह लगाने का विकल्प भी पर्यावरण को बचाने की पूरी गारंटी नहीं देता। मैंग्रोव मुंबई के लिए प्राकृतिक सुरक्षा दीवार की तरह काम करते हैं। इनकी जड़ें समुद्र की लहरों की ताकत को कम करती हैं और तूफान के दौरान पानी के तेज बहाव से तटीय इलाकों की रक्षा करने में मदद करती हैं। पश्चिमी मुंबई में चल रही एक सड़क परियोजना से 45 हजार से ज्यादा मैंग्रोव पर असर पड़ने वाला है।''

सोहा ने आखिर में कहा, ''मैं सड़क निर्माण या विकास के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है।''

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Date & Time : 2026-11-24 18:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News