Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए बेल्जियम के मिडफील्डर यूरी टिलेमैन्स, 2031 तक का हुआ करार


मैनचेस्टर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बेल्जियम के अनुभवी मिडफील्डर यूरी टिलेमैन्स को जून 2031 तक के लिए साइन करने की पुष्टि की है। हालांकि, यह ट्रांसफर सभी जरूरी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से लागू होगा।

मैनचेस्टर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बेल्जियम के अनुभवी मिडफील्डर यूरी टिलेमैन्स को जून 2031 तक के लिए साइन करने की पुष्टि की है। हालांकि, यह ट्रांसफर सभी जरूरी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से लागू होगा।

टिलेमैन्स 2026/27 सीजन से पहले माइकल कैरिक की टीम से जुड़ेंगे। यूनाइटेड में वह प्रतिष्ठित नंबर 18 की जर्सी पहनेंगे। यह वही जर्सी है जिसे क्लब के महान मिडफील्डर पॉल स्कोल्स ने 1996/97 सीजन से लेकर 2010/11 में अपने रिटायरमेंट तक पहना था। 27 वर्षीय टिलेमैन्स बेल्जियम के लिए 90 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह हाल ही में फीफा विश्व कप खेलकर लौटे हैं, जहां उन्होंने अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

क्लब से जुड़ने के बाद टिलेमैन्स ने कहा कि मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसी बड़ी टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, "शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि मैं कितना खुश हूं। इतने बड़े और ऐतिहासिक क्लब के लिए खेलना मेरे बचपन के सपनों में शामिल था। यह मेरी वर्षों की मेहनत का नतीजा है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे अपने करियर में कई सफलताएं मिली हैं, लेकिन अब मैं और बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहता हूं। क्लब के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का लक्ष्य साफ है कि आने वाले वर्षों में बड़ी ट्रॉफियां जीतनी हैं, और हम इसके लिए पूरी मेहनत करेंगे।" टिलेमैन्स ने पिछले सीजन एस्टन विला के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात गोल में असिस्ट किया और एससी फ्रीबर्ग के खिलाफ यूरोपा लीग फाइनल में पहला गोल दागकर टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मिडफील्ड और अटैक दोनों भूमिकाओं में खेलने वाले टिलेमैन्स अपनी सटीक पासिंग और खेल को आगे बढ़ाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन प्रीमियर लीग में उन्होंने हर 100 पास में सबसे ज्यादा डिफेंसिव लाइन तोड़ने वाले पास दिए और दबाव की स्थिति में भी बेहतरीन लाइन-ब्रेकिंग पास खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे।

इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ब्राजील के युवा मिडफील्डर आंद्रे सैंटोस को भी जून 2031 तक के लिए साइन किया था। उनके अनुबंध में एक साल का विस्तार करने का विकल्प भी रखा गया है। 22 वर्षीय सैंटोस ब्राजील की अंडर-23 टीम की कप्तानी कर चुके हैं और 2025 में फीफा क्लब विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। पिछले सीजन उन्होंने चेल्सी के लिए 43 मैच खेले और युवा मिडफील्डरों में सबसे बेहतर पासिंग और प्रोग्रेसिव पास के आंकड़े दर्ज किए।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News