Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मलाइका के जन्मदिन पर अमृता ने ली चुटकी, बोलीं- नाम देवदूतों वाला, लेकिन असली शैतान को मैं जानती हूं

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शुक्रवार को 53वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने अलग अंदाज में बधाई दी। उन्होंने मलाइका के लिए एक कविता लिखी, जिसमें प्यार के साथ-साथ उनकी जमकर खिंचाई भी की। अमृता की इस कविता पर मलाइका ने प्यार लुटाया, तो वहीं करीना कपूर खान भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं।

अमृता ने इंस्टाग्राम पर मलाइका की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में प्यारी सी कविता लिखी और उनके साथ अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा किया।

अमृता ने लिखा, ''मल्ला (मलाइका), मेरी बहन, जिसका अंदाज सबसे अलग है। हमें क्या पहनना है, किसकी पसंद अच्छी है और किसकी बात मानी जाए, इन बातों पर घंटों बहस होती थी, लेकिन कोई हल नहीं निकलता था। फिर भी, हर मुश्किल में हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। हमने खूब बहस देखी, कई बार आंसू भी बहाए, लेकिन इन सबने हमें साल-दर-साल और करीब ला दिया।''

अमृता ने आगे मलाइका की खिंचाई करते हुए लिखा, ''मलाइका के नाम का मतलब देवदूत है, इसलिए आप बाकी सबको बेवकूफ बना सकती हो, लेकिन मुझे नहीं। मैं उस असली शैतान को जानती हूं, जो आपके अंदर छिपा बैठा है। उफ्फ! आखिरकार मैंने तुमसे किया कविता लिखने का वादा पूरा कर दिया। अच्छा, अब जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बहन। तुमसे बहुत प्यार है।''

बहन अमृता की कविता पढ़कर मलाइका ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कमेंट में लिखा, ''आखिरकार मुझे अपनी कविता मिल ही गई।'' इसके साथ उन्होंने लव इमोजी भी शेयर किए।

वहीं करीना कपूर खान ने भी अमृता की तारीफ करते हुए मजेदार कमेंट किया। करीना ने लिखा, 'अमृता जी, तालियां बनती हैं। बहुत अच्छा।' इसके बाद उन्होंने अमृता से तुरंत व्हाट्सऐप मैसेज भेजने को कहा और कमेंट में लिखा, ''अब मुझे व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजो।''

इनके अलावा, एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी कमेंट में 'लव हार्ट' भेजा।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Date & Time : 2026-10-23 13:10:15

Share:

Leave A Reviews

Related News